{"_id":"5747fe754f1c1ba22c692b5f","slug":"formar-minister-brij-mohan-singla-passes-away-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में पूर्व मंत्री बृज मोहन सिंगला का आकस्मिक निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में पूर्व मंत्री बृज मोहन सिंगला का आकस्मिक निधन
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Sat, 28 May 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री बृज मोहन सिंगला का निधन
- फोटो : फाइल फोटो
कभी हरियाणा सरकार में मंत्री रहे जींद निवासी बृज मोहन सिंगला का आकस्मिक निधन हो गया है। सिंगला पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। मंत्री सिंगला आज रोहतक के एक सेंटर पर डायलसिस करवाने आये थे, वहां आकस्मिक उनका निधन हो गया।
गौरतलब है कि पूर्व मंत्री सिंगला के नाम हरियाणा की सियासत में उस समय उभरा था, जब उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले चौधरी बीरेंद्र सिंह के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। सिंगला का कहना था कि भाजपा ज्वाइन कराते समय बींरद्र सिंह ने उन्हें चुनाव में टिकट दिलाने का वादा किया था।
उन्होंने बीजेपी को बेईमान पार्टी बताते हुए कहा था कि बीरेंद्र सिंह ने उन्हें बलि का बकरा बनाया है और टिकट अपनी पत्नी को दिलाया है। टिकट ना मिलने से नाराज पूर्व मंत्री बृजमोहन सिंगला ने बीजेपी को अलविदा कह दिया था।