{"_id":"588223564f1c1bc346efef16","slug":"formar-congress-mla-makhan-singh-passes-away-at-bathinda-was-in-coma-since-many-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कांग्रेस विधायक मक्खन सिंह नहीं रहे, काफी समय से कोमा में थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व कांग्रेस विधायक मक्खन सिंह नहीं रहे, काफी समय से कोमा में थे
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Fri, 20 Jan 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेसी विधायक मक्खन सिंह नहीं रहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कांग्रेसी विधायक मक्खन सिंह (63) नहीं रहे। वे काफी समय से कोमा में थे और पंजाब के बठिंडा में उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व विधायक बीते कई सालों से ब्रेन हैमरेज से पीड़ित होने की वजह से कोमा में थे। उनका पीजीआई चंडीगढ़ से भी इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार शाम को डीएवी कॉलेज के पास स्थित श्मशानघाट में कर दिया गया। बेटे सवेरा ने चिता को मुखाग्नि दी।
इस मौके पर कांग्रेस के बठिंडा शहरी उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल व अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे। वहीं मौके पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे। इसके चलते विधायक के परिजनों और कांग्रेस नेताओं में रोष पाया जा रहा है। कांग्रेस के मलोट से उम्मीदवार अजायब सिंह भट्टी ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व विधायक को सलामी देने प्रशासनिक अधिकारी इसलिए नहीं पहुंचे, क्योंकि वे दलित थे।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने सीधे तौर पर दलित वर्ग के साथ नाइंसाफी की है। मक्खन सिंह सीपीआई के एक बड़े नेता थे, जिन्होंने 1997 में अकाली दल की टिकट पर बठिंडा देहाती (पक्का कलां) से चुनाव लड़ जीत हासिल की थी। इसके बाद वह साल 2002 में कांग्रेस की टिकट पर बठिंडा देहाती (पक्का कलां) से जीते थे।