{"_id":"57cb9e9a4f1c1b92092cb340","slug":"formar-cm-bhupinder-singh-hooda-statement-on-cbi-raid-problem-may-increase","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा की मुश्किलें बढ़ी, CBI की छापेमारी पर दिखाए तल्ख तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा की मुश्किलें बढ़ी, CBI की छापेमारी पर दिखाए तल्ख तेवर
प्रवीण पांडेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 Sep 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम हुड्डा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सीबीआई की छापेमारी की कार्रवाई पर उन्होंने काफी तल्ख तेवर दिखाए। उनका कहना है कि सीबीआई की छापेमारी राजनीतिक द्वेष से दमनकारी कार्रवाई है। कांग्रेस ने अच्छे दिन देखे हैं तो बुरे दिनों से भी गुजरी है, लेकिन पार्टी ने बुरे दिनों में भी भयभीत हुए बिना विरोधियों के षड्यंत्र का डटकर मुकाबला किया है।
मैं ऐसे स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हूं, जिसने ताउम्र संघर्ष किया है। भाजपा यह अच्छी तरह से समझ ले कि मैं किसी भी ऐसी कार्रवाई से दबने वाला नहीं हूं। सीबीआई छापेमारी अदालत का फैसला नहीं है। वे उचित प्लेटफार्म पर अपना पक्ष रखेंगे। मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। कोई अवरोध नहीं खड़ा करूंगा, जिससे सच जल्द सामने आए।
हुड्डा के करीबी से आयोग ने की है पूछताछ
हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस ढिल्लों हुड्डा सरकार में हुड्डा के खास अफसरों में से एक हैं। ढिल्लों को बाद में हुड्डा ने अपने प्रधान सचिव के तौर पर भी नियुक्त किया था। एसएन ढींगरा आयोग ने जिन अधिकारियों से वाड्रा-डीएलएफ लैंड डील मामले में पूछताछ की है, उनमें से एक अधिकारी एसएस ढिल्लों भी हैं।

विरोधियों के साथ शह मात के खेल में उलझे हैं हुड्डा
20 से ज्यादा ठिकानों पर सीबीआई की तरफ से छापेमारी
अपनी ही पार्टी में विरोधियों के साथ शह मात के खेल में उलझे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भाजपा सरकार के शिकंजे में कसते जा रहे हैं। प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने सबसे पहले पिछले साल मानेसर जमीन घोटाले में भूपेंद्र हुड्डा को फंसाने की रणनीति तैयार की। इस साल नेशनल हेराल्ड मामला भी सीबीआई के सुपुर्द कर दिया है।
इसके अलावा कांग्रेस आलाकमान के साथ राबर्ट वाड्रा और भूपेंद्र हुड्डा को घेरने के लिए वाड्रा-डीएलएफ लैंड डील की जांच के लिए गठित एसएन ढींगरा आयोग की रिपोर्ट भी आ चुकी है। पंचकूला में हुडा प्लाट आवंटन मामले की जांच पहले से ही चल रही है। सूत्रों के मुताबिक वाड्रा-डीएलएफ लैंड डील में जांच आयोग ने भी कई अनियमितताओं का खुलासा किया है। आगामी दिनों में हुड्डा पर कार्रवाई की कड़ियां एक-दूसरे के साथ जोड़ी जाएंगी।
हालांकि, शनिवार के सीबीआई छापे के बाद कांग्रेस के कुछ नेताआें के बयान तो हुड्डा के पक्ष में आए हैं, लेकिन हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जिस तरह से खुलकर बचाव में आगे आना चाहिए था, वह जज्बा कहीं नहीं नजर आया। उधर, भूपेंद्र हुड्डा विधानसभा में कई बार यह कह चुके हैं कि उन्होंने किसी को एक इंच जमीन का फायदा नहीं पहुंचाया। अगर सरकार कहीं से यह साबित कर दे तो वे हर सजा के लिए तैयार हैं।