{"_id":"6546a8c81e7e4a011108d216","slug":"forget-past-and-future-concentrate-on-goal-bindra-chandigarh-news-c-16-sml1026-277187-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूत और भविष्य भूल जाएं, लक्ष्य पर ध्यान लगाएं : बिंद्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूत और भविष्य भूल जाएं, लक्ष्य पर ध्यान लगाएं : बिंद्रा
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौजूदा समय में हर जगह तनाव है। खासतौर पर युवा वर्ग इससे ज्यादा जूझ रहा है। मैं तनाव से बचने के लिए यही कहूंगा कि जो गुजर गया या जो आने वाला है उसके चक्कर में फंसे बिना अपने लक्ष्य पर निशाना लगाने पर ध्यान दें। क्योंकि जो गुजर गया है, उस पर दुखी होकर उसे ठीक नहीं कर सकते और जो होने वाला है उसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं।ये बातें ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने शनिवार को सेक्टर-17 स्थित एक निजी होटल में कहीं। वह वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ साइंस एंड मेडिसिन इन क्रिकेट में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर वह निशानेबाज न होते तो पत्रकार होते।
बिंद्रा ने कहा कि तनाव दूर करने के साथ ही खेल में जीत के लिए मन और शरीर के बीच तालमेल बेहद जरूरी है क्योंकि शारीरिक रूप से फिट व्यक्ति तमाम प्रयास के बाद भी सफल नहीं हो सकता अगर उसका अपने मन पर काबू नहीं है इसलिए मानसिक स्वास्थ्य की भूमिका खेल में बेहद अहम है।
शरीर और दिमाग में संतुलन सबसे अहम है। तालमेल नहीं होने पर जीती बाजी भी हारी जा सकती है। एक एथलीट का मन और दिमाग भी सामान्य लोगों की ही तरह ही काम करता है इसलिए इस पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। एक विशेषज्ञ ही मानसिक कमजोरी को दूर करता है।
विज्ञापन
भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन हर जगह शानदार
उन्होंने निशानेबाजी के साथ ही विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतुष्टि जताई। कहा कि खिलाड़ियों में किसी भी स्तर की कमी नजर नहीं आ रही है लेकिन इस जीत को कायम रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। खेलों को लेकर सरकार भी गंभीर है। इसका परिणाम ओलंपिक से लेकर अलग-अलग प्रतियोगिताओं के परिणाम में साफ नजर आ रहा है। उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई और कहा कि यह टीम की एकजुटता और खिलाड़ियों के शरीर व मन के बीच बेहतर सामंजस्य का ही परिणाम है।