फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Forest department will plant 1 lakh 75 thousand saplings, 80 thousand saplings will be given to the people

वन विभाग 1 लाख 75 हजार पौधे रोपेगा, 80 हजार पौधे लोगों को देगा

Tue, 13 Jul 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Forest department will plant 1 lakh 75 thousand saplings, 80 thousand saplings will be given to the people
चंडीगढ़। वन विभाग ने सोमवार को ‘वन विभाग आपके द्वार’ अभियान शुरू किया। इस दौरान वन विभाग ने संकल्प लिया कि वह अपनी भूमि पर 1.75 लाख पौधे रोपेगा। वहीं, 80 हजार पौधे लोगों के घर तक पहुंचाएगा। 29 जुलाई तक विभाग की गाड़ी अलग-अलग क्षेत्र में जाकर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक लोगों को पौधे बांटेगी।
विज्ञापन

वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर व उनके सलाहकार धर्मपाल ने किया। इस दौरान सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन के पास रिजर्व फॉरेस्ट एरिया में जामुन का पौधा लगाया। उसके बाद घरों तक पौधे पहुंचाने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रशासक ने कहा कि विभाग शहर की हरियाली को बरकरार रखने के लिए बेहतर काम कर रहा है। सलाहकार ने लोगों को जागरूक करने के लिए अधिकारियों को बधाई दी। मुख्य वन संरक्षक देवेंद्र दलाई ने ग्रीन चंडीगढ़ एक्शन प्लान के तहत शहर में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए किए जाने वाले प्रयासों के बारे में बताया। इस मौके पर वन विभाग के सचिव अरुण गुप्ता, उप वन संरक्षक डॉ. अब्दुल कय्यूम मौजूद रहे।
विज्ञापन

पौधों के लिए यहां कर सकते हैं संपर्क
वन विभाग ने घर-घर तक पौधे बांटने के लिए तीन गाड़ियां चलाई हैं। इसके लिए सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक 9780180238, 7986264894, 9357148202 नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। वहीं अपने क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

में आने वाली गाड़ियों की जानकारी https://chandigarhforest.gov.in/wp-content/uploads/2021/07/Schedule-of-movement-of-Van-2021.pdf पर ले
सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed