फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Foreign liquor found from former MLA Kuldeep Singh Vaid residence in Ludhiana

Ludhiana News: चन्नी के करीबी पूर्व विधायक के घर से मिली विदेशी शराब, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

Wed, 15 Mar 2023 12:37 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Mar 2023 12:37 AM IST
सार

विजिलेंस सूत्रों के अनुसार तलाशी के दौरान उनके यहां से करीब नौ से ज्यादा संपत्तियों के कागजात मिले हैं। इसके अलावा एजेंसी उनकी सेवानिवृत्त अध्यापिका पत्नी और पार्षद बेटे के साथ अन्य पारिवारिक सदस्यों की संपत्ति और बैंक डिटेल की जांच करेगी। आने वाले समय में विजिलेंस पूर्व विधायक को जल्द पूछताछ के लिए बुला सकती है।

विज्ञापन
Foreign liquor found from former MLA Kuldeep Singh Vaid residence in Ludhiana
कुलदीप सिंह वैद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी पूर्व कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह वैद के खिलाफ अवैध रूप से शराब रखने पर एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। उनके यहां मंगलवार को दूसरे दिन भी आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच की गई।

विज्ञापन


विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक कुलदीप सिंह के घर से 73 बोतल शराब बरामद हुई है। हालांकि पूर्व विधायक और उनके बेटे पार्षद हरकरणदीप वैद के पास लाइसेंस है। मगर शराब की मात्रा ज्यादा थी। कईं बोतलें विदेशी थीं। इसलिए पूर्व विधायक पर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


विजिलेंस सूत्रों के अनुसार तलाशी के दौरान उनके यहां से करीब नौ से ज्यादा संपत्तियों के कागजात मिले हैं। इसके अलावा एजेंसी उनकी सेवानिवृत्त अध्यापिका पत्नी और पार्षद बेटे के साथ अन्य पारिवारिक सदस्यों की संपत्ति और बैंक डिटेल की जांच करेगी। आने वाले समय में विजिलेंस पूर्व विधायक को जल्द पूछताछ के लिए बुला सकती है। अभी तो सिर्फ शराब रखने का मामला दर्ज हुआ है। सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक दो दिन से चंडीगढ़ में ही डेरा डाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल का लेखा-जोखा खंगाला
मंगलवार को दूसरे दिन भी विजिलेंस की टीम पक्खोवाल रोड स्थित द अपर हाउस होटल पहुंची। वहां पर भी कई तथ्यों की जांच करने के अलावा मौजूद स्टाफ से भी पूछताछ की।

 

अभी कई पहलुओं पर जांच हुई है। कई सपंत्तियों के कागजात मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। मंगलवार की जांच अपर हाउस में चल रही थी। अब जांच पूरी करने के बाद पूर्व विधायक को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। - रविंदर पाल सिंह, एसएसपी विजिलेंस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed