फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Foreign carpets, amritsar golden temple, Akal takht sahib

श्री दरबार साहिब में बिछाए गए नए गलीचे, यूरोप में किया गया है तैयार

Mon, 25 Dec 2017 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 25 Dec 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
Foreign carpets, amritsar golden temple, Akal takht sahib
विदेशी गलीचों पर संगत करेगी परिक्रमा - फोटो : अमर उजाला
श्री दरबार साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब में विदेशी गलीचे बिछाए गए। रविवार को श्री दरबार साहिब में परिक्रमा के साथ-साथ मुख्य प्रकाश स्थान, ऊपरी दोनों मंजिल और छोटी परिक्रमा में गलीचे बिछाए गए। इन्हें 10 हजार वर्ग फुट में बिछाया गया। इनका रंग गूढ़ा लाल है और इन्हें यूरोप में तैयार किया गया है। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब में भी गलीचे बिछा दिए गए। 
विज्ञापन


एसजीपीसी ने संगत को श्री गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व पर बड़ा तोहफा दिया है। एसजीपीसी के सचिव ने बताया कि बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अब परिक्रमा और अरदास दोनों आसान होंगे। यहां स्पेशल लिफ्ट लगेगी और अलग ट्रैक में रिमोट से व्हील चेयर चलेगी, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। केंद्रीय सिख अजायब घर को जाने के लिए घंटाघर चौंक में ही सीढ़ियों वाली लिफ्ट लगाई गई है। यह सीधे रिमोट से चलते हुए परिक्रमा स्थल तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही आउटडोर पहली लिफ्ट भी शुरू कर दी गई है, जो श्रद्धालुओं को श्री दरबार साहिब में अरदास करने के लिए संगत की राह आसान कर दी है। श्री अकाल तख्त साहिब में सिंगापुर निवासी ठुकराल परिवार ने छह हजार वर्ग फुट डिजाइनर गलीचा संगतों के लिए बिछाया है। एसजीपीसी के सचिव दलजीत सिंह बेदी का कहना है कि श्री दरबार साहिब में हर साल देश-दुनिया से श्रद्धालु सेवा लेकर आते हैं। यह उनकी श्रद्धा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed