फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   For the first time Lawrence Bishnoi told the reason behind the murder of Sidhu Moosewala

Punjab: जेल से लॉरेंस बोला- मूसेवाला विरोधी गैंग को देता था समर्थन, मेरे भाइयों को मरवाया, इसलिए की उसकी हत्या

Tue, 14 Mar 2023 09:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Mar 2023 09:53 PM IST
सार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खुलासा किया है कि उसका गैंग अब गोल्डी बराड़ ऑपरेट कर रहा है। मेरे सभी साथी उसके संपर्क में हैं। उसने बताया कि सचिन उसका भांजा है और गोल्डी उसका छोटा भाई है। 

विज्ञापन
For the first time Lawrence Bishnoi told the reason behind the murder of Sidhu Moosewala
गैगस्टर लॉरेंस बिश्रोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड पर बड़ा खुलासा किया है। जेल से एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उसने दावा किया है कि सिद्धू मूसेवाला उसके विरोधी गैंग को सपोर्ट करता था। मूसेवाला ने उसके भाइयों विक्की मिड्डूखेड़ा और गुरलाल बराड़ को मरवाया था। पहले उसे समझाया था लेकिन वह नहीं माना। इसी खुन्नस में उसकी हत्या की गई थी। 

विज्ञापन


गोल्डी बराड़ ने फोन पर उसकी हत्या की साजिश रची थी। हथियार यूपी के तस्कर इमरान खुर्जा से मंगवाए थे। उसने बताया कि शराब ठेकेदारों से वसूली गई रंगदारी का पैसा मूसेवाला की हत्या में खर्च किया गया। 29 मई, 2022 को पंजाब के मानसा में सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर लगा था। यह भी पढ़ें:
विज्ञापन


आए दिन उसके नाम पर व्यापारियों से मांगी जा रही रंगदारी पर उसने कहा कि चार पांच साल से उसने कोई फिरौती नहीं मांगी है। उसने कहा कि सिद्धू की हत्या को ऐसे बताया जा रहा है कि यह पहली मौत हुई है। उसका कहना है कि मूसेवाला जब उसके समर्थकों की हत्या करवा रहा था तो पुलिस उसके साथियों पर एफआईआर दर्ज करती थी। सिद्धू कोई समाजसेवी तो था नहीं। उसके पंजाब के कई नेताओं से अच्छे संबंध थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्डी चला रहा है गैंग
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खुलासा किया है कि उसका गैंग अब गोल्डी बराड़ ऑपरेट कर रहा है। मेरे सभी साथी उसके संपर्क में हैं। उसने बताया कि सचिन उसका भांजा है और गोल्डी उसका छोटा भाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed