फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   For the first time in the season, the mercury reached 11 degrees and in some areas the AQI was less than 200.

Chandigarh News: सीजन में पहली बार 11 डिग्री तक पहुंचा पारा कुछ इलाकों में एक्यूआई 200 से कम रहा

Wed, 20 Nov 2024 03:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
For the first time in the season, the mercury reached 11 degrees and in some areas the AQI was less than 200.
चंडीगढ़। सर्दियों ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान सीजन में पहली बार 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में आई अचानक गिरावट ने ठंड बढ़ा दी है। वहीं, दूसरी ओर शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी सुधार देखा गया। कुछ इलाकों में एक्यूआई 200 से नीचे आ गया, जो शहरवासियों के लिए राहत की बात है। पिछले कुछ दिनों से लगातार एक्यूआई में सुधार देखा जा रहा है। पीजीआई सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रो. रविंद्र खैवाल ने बताया कि इसके पीछे बड़ा कारण हवाओं की दिशा का बदलना है क्योंकि पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में अभी भी पराली जलने की घटनाएं हो रही हैं लेकिन उसका असर अब उनका चंडीगढ़ पर नहीं पड़ रहा है। शहर में सेक्टर-22, 25 और 53 में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगे हैं। मंगलवार को पूरे दिन अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 200 के पास रहा। शाम को 7 बजे सेक्टर-22 का एक्यूआई 192, सेक्टर-25 का 191 और सेक्टर-53 का 227 दर्ज किया गया। 200 से ज्यादा का एक्यूआई सांस लेने के लिए खराब माना जाता है। शहर में कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध के बावजूद हालात सुधरते नहीं दिख रहे हैं। सेक्टर-17, हल्लोमाजरा, और मिल्क कॉलोनी में मंगलवार को कूड़ा जलाए जाने की शिकायतें मिलीं। इसके अलावा सेक्टर-23 और 24 की लाइट पॉइंट के पास ब्रिज के नीचे तारें जलाने से वहां का इलाका धुएं से भर गया। निगम के सफाई कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने देखा कि टेलीफोन की तारें जलाई जा रही थीं। सेक्टर-17 में तो निगम के दफ्तर के पास ही शाम को 7 बजे कूड़ा जलाया जा रहा था। यह स्पष्ट रूप से पर्यावरण नियमों और चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के आदेशों का उल्लंघन है। सीपीसीसी ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कूड़ा जलाने पर सख्त पाबंदी लगाई है लेकिन इसका पालन कराने में नगर निगम पूरी तरह से असफल नजर आ रहा है। बता दें कि कूड़ा जलाने से जहरीली गैसें, जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड, वायुमंडल में फैलती हैं। यह न केवल वायु प्रदूषण को बढ़ाता है, बल्कि लोगों के श्वसन तंत्र को भी प्रभावित करता है।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और गिरने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान फिलहाल सामान्य के करीब बना हुआ है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सीजन में अब तक का सबसे कम है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और गिरने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान घटेगा, सुबह और रात के समय धुंध बढ़ने की संभावना है। इससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है और यातायात में परेशानी हो सकती है। बुधवार को शहर में सुबह कोहरा हो सकता है। दिन में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान न्यूनतम पारा 12 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed