फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   For the first time, an independent won the post of President in Panjab University, Anurag became the king.

Chandigarh News: पंजाब यूनिवर्सिटी में पहली बार निर्दलीय ने जीता अध्यक्ष पद, अनुराग बने सरताज

Fri, 06 Sep 2024 06:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
For the first time, an independent won the post of President in Panjab University, Anurag became the king.
चंडीगढ़। पंजाब विश्विद्यालय (पीयू) में वीरवार को हुए छात्र परिषद चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार अनुराग दलाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। पहली बार कोई निर्दलीय पीयू छात्र परिषद का अध्यक्ष चुना गया है। अनुराग चुनाव से पहले कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) में थे। टिकट नहीं मिलने पर इस्तीफा देकर वह निर्दलीय प्रत्याशी के ताैर पर चुनाव मैदान में उतरे थे।
विज्ञापन


अनुराग को कुल 3433 वोट मिले। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) से प्रिंस चौधरी को 303 मतों से हराया। अध्यक्ष पद के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की प्रत्याशी अर्पिता मलिक तीसरे स्थान पर रहीं, उन्हें 1114 वोट मिले। एनएसयूआई से खड़े राहुल नैन को सिर्फ 501 मत पड़े।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अर्चित गर्ग चुने गए। उन्हें कुल 3631 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी करनदीप सिंह को 1035 वोटों से हराया। छात्र संगठन सथ से चुनाव लड़ रहे करनदीप को कुल 2596 वोट मिले। सचिव पद पर हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (जजपा) की छात्र इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के विनीत यादव ने बाजी मारी। उन्हें कुल 3298 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोपू के जशनप्रीत सिंह को 359 वोटों से हराया। जशनप्रीत को कुल 2939 वोट मिले। संयुक्त सचिव के पद पर एबीवीपी के जसविंदर राणा 3489 वोटों के साथ विजयी रहे। उन्होंने एचपीएसयू से चुनाव लड़ रहे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रोहित शर्मा को 784 मतों से हराया। रोहित को कुल 2705 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू छात्र परिषद चुनाव में एनएसयूआई और एबीवीपी ने पूरा पैनल उतारा था, जिसमें दोनों को एक-एक पद पर जीत मिली। हरियाणा के रोहतक जिले के गांव लाखन के रहने वाले अनुराग दलाल मतगणना के शुरुआती दाैर से ही आगे चल रहे थे। सीवाईएसएस के प्रत्याशी प्रिंस ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। चुनाव में अनुराग दलाल को छात्र संगठन स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (सोपू) और हिमाचाल स्टूडेंट्स यूनियन (हिमसू) के साथ गठबंधन था। इससे उनकी जीत आसान हो गई।
छात्र परिषद चुनाव में इस बार बिना राजनीतिक समर्थन के चुनाव में खड़े छात्रों की बड़ी जीत हुई है। छात्र परिषद चुनाव के परिणाम घोषित होते ही विजेताओं को युवाओं ने अपने कंधों पर उठा लिया और नारे लगाए। ढोल की थाप पर छात्रों ने जमकर जश्न मनाया।



चुनाव छात्र वर्सेज सरकार रहा, जीत छात्रों की हुई : अनुराग
चुनाव के बाद अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले अनुराग दलाल ने कहा कि यह मेरी नहीं बल्कि छात्रों की जीत है। उन्होंने पहली बार विज्ञान विभाग से एक पीएचडी स्काॅलर को जिताया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि पीयू के विद्यार्थियों ने छात्र राजनीति को बढ़ावा दिया है और बाहर से जो एमएलए व नेताओं की यूनिवर्सिटी में दखलअंदाजी रहती थी, उसे बंद किया है। इस बार मुकाबल छात्रों और सरकार के बीच था जिसमें विद्यार्थियों की न केवल जीत हुई बल्कि सिफारिशी टिकट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को विद्यार्थियों को नकार दिया। अनुराग ने कहा कि छात्राओं के साथ कैंपस में होने वाली छेड़छाड़ को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करवाएंगे। साथ ही छात्रों के जो दूसरे मुद्दे हैं, उन पर भी काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed