{"_id":"5793c5634f1c1bac59c4c654","slug":"for-safe-nightlife-message-first-night-marathon-organised-at-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में पहली नाइट मैराथन, 2500 लोग दौड़े, महिलाएं थी मुख्य लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में पहली नाइट मैराथन, 2500 लोग दौड़े, महिलाएं थी मुख्य लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 Jul 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
marathon
- फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ की सुखना लेक से पहली बार चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस, पर्यटन और सिटको की ओर से हाफ मैराथन ‘रन द नाइट ग्लो रन’ और रन फार फन का आयोजन किया गया। इसमें 2500 से ज्यादा लोग दौड़े।
21 किमी में पहला स्थान पटियाला के जसवीर सिंह और पांच किमी में पहला स्थान राहुल कुमार ने हासिल किया। इससे पहले चंडीगढ़ के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सिटको की एमडी कविता सिंह, चंडीगढ के एसएसपी सुखचैन सिंह गिल, पर्यटन निदेशक जितेंद्र यादव सहित प्रशासन केअन्य आलाधिकारी उपस्थित रहे।
इस मौकेपर गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने कहा कि इस हाफ मैराथन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा का संदेश देना है। वे दिन में अपने को जितना सुरक्षित महसूस करती है, रात में भी उतना ही सुरक्षित महसूस करें। एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि शहर की महिलाओं को सेफ नाइट लाइफ का संदेश दिया गया है।

Trending Videos
मैराथन से पहले रंगा रंग कार्यक्रम
marathon
- फोटो : amar ujala
इस प्रतियोगिता में 21 किमी की हॉफ मैराथन व 5 किमी का रन ऑफ फन का आयोजन किया गया। इस दौरान इवेंट में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को टीशर्ट, चिप टाईम, मेडल, टाईम सर्टिफिकेट, रिफ्रेशमंट मुहैया कराई गई।
पांच किलोमीटर की दौड़ में पहला स्थान राहुल कुमार, दूसरा स्थान बाबी नेगी, तीसरा स्थान वीर सुरेश ने हासिल किया है जबकि 21 किमी हाफ मैराथन में पहला स्थान जसवीर सिंह, दूसरा स्थान जीवन जोत सिंह और तीसरा स्थान सुनील ने प्राप्त किया।
मैराथन से पहले रंगा रंग कार्यक्रम
सुखना लेक पर 21 किलोमीटर मैराथन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें भी कलाकारों ने बेहतरीन कार्यक्रमाें की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। सुखना लेक पर तीन हजार से अधिक लोग इकट्ठा हो गए।