फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   for land of crores, jagdeep became criminal

पिता ने मरवाए तीन बच्चे, करोड़ों की जमीन की चाहत में कातिल बन गया जगदीप

Fri, 24 Nov 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 24 Nov 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
for land of crores, jagdeep became criminal
demo pic
मोरनी में तीन मासूमों की हत्या का आरोपी जगदीप मलिक महज 72 घंटों में ही अपने बयानों से यू-टर्न ले लिया। कुरुक्षेत्र के गांव सारसा में एक ही परिवार के तीन बच्चों का हत्यारा झूठा भी निकला।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पहले पुलिस को बताया कि बच्चों की हत्या उसने अपने भाई सोनू मलिक के इशारे पर की थी, लेकिन अब प्रॉपर्टी की लालच में हत्या की बात कबूल कर ली है। आरोपी जगदीप ने पूछताछ में यह भी मान लिया है कि करीब दो साल पहले उसने अपने 13 वर्षीय भाई वरिन्दर की भी हत्या की थी।
विज्ञापन


मोरनी में रविवार को तीन बच्चों की हत्या मामले में जगदीप के बदलते बयान, अपने ही भाई वरिन्दर की हत्या की बात कबूलने के बाद पुलिस इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं को खंगालने में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि परिवार के कुछ और लोगों की मौत के पीछे भी जगदीप का ही हाथ था। ग्रामीणों ने भी आशंका जताते हुए कहा कि इस बार भी अगर जगदीप का गुनाह सामने नहीं आता तो सोनू, उसकी पत्नी और माता-पिता भी एक के बाद एक उसके निशाने पर होते।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती पूछताछ में जगदीप ने पुलिस को बताया था कि हिमाचल प्रदेश के शिमला की एक शादीशुदा महिला के साथ संबंधों के कारण उसके भाई सोनू मलिक ने तीनों बच्चों की हत्या करने की साजिश रची। इस पहलू की छानबीन के लिए भी पुलिस की एक टीम शिमला के ऊपरी इलाके के लिए रवाना हो चुकी है। पूछताछ में इसका भी खुलासा हो सकेगा कि आखिरकार सोनू का उस महिला से कब और किस तरह के ताल्लुक रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रॉपर्टी का लालची जगदीप शौकीन भी कम नहीं है। ऐशो आराम की सभी चीजें उसके पास हैं। उसने अपने परिवार के लोगों को ही मौत के घाट उतारना शुरू कर दिया ताकि प्रॉपर्टी का वारिस वह खुद बन सके।

धीरे-धीरे बेटों की संख्या में कमी से जगदीप के हिस्से में अधिक से अधिक जमीन होती, इसलिए उसने हत्या की साजिश रची। अब उस घर में सोनू, जगदीप और उसका तीन वर्ष का बेटा है। आशंका जताई जा रही है कि जगदीप, सोनू समेत परिवार के सभी सदस्यों को खत्म कर खुद ही पूरी संपत्ति पर अपना कब्जा जमाना चाहता था। जांच अधिकारी प्रतीक ने बताया कि आरोपी जगदीप ने जमीन की लालच में हत्या की बात कबूल की है, हालांकि दो दिन पहले उसके बयान इससे अलग थे।

तीन बच्चों के हत्या प्रकरण में पिता की भूमिका पर पसोपेश में पुलिस
कुरुक्षेत्र के सारसा निवासी तीन मासूम बच्चों की हत्या प्रकरण में छह दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे जगदीप की भूमिका को पुलिस आश्वस्त है। पुलिस ने अब तक जो तथ्य जुटाए हैं, उनमें जगदीप के खिलाफ कई अहम सुराग पुलिस को मिले थे।

इनके आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। लेकिन, सोनू के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के नाम पर अभी तक कोई बात साफ नहीं कर रही। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने मंगलवार को इस घटना के खुलासे के बाद तीनों बच्चों के पिता की भूमिका और उसके प्रेम प्रसंग की बात कही थी। वीरवार तक पुलिस ने न तो सोनू की गिरफ्तारी दिखाई और न ही उसे क्लीन चिट दी।

रविवार को रहस्यमय हालात में समीर, सिमरन और समर गांव सारसा से लापता हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने सोमवार रात को बच्चों के चाचा जगदीप मलिक और पिता सोनू को राउंड अप किया था।

पूछताछ में जगदीप ने तीनों बच्चों को पंचकूला के मोरनी हिल पर ले जाकर हत्या करने की बात कबूल की थी। तीनों के शव बरामद करने के बाद पुलिस ने इस मामले की पुष्टि करते हुए तीनों बच्चों के चाचा और पिता की भूमिका होने के संकेत दिए थे।

इस मामले के उजागर होने के बाद सोनू के ससुराल वालों ने भी उसके चरित्र और महिला से एक प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी दी थी। बावजूद इसके पुलिस कार्रवाई में अभी तक जगदीप के अलावा सोनू की भूमिका कम दिख रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग के अनुसार प्रथम दृष्ट्या अब तक सोनू के खिलाफ कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

जगदीप की पत्नी रीना से पूछताछ
बुधवार को गांव सारसा में तीनों बच्चों के शव पहुंचने से चंद घंटे पहले हत्यारोपी जगदीप की पत्नी रीना और उसके इकलौते पुत्र को उसके मायके वाले अपने साथ ले गये थे। इस वजह से जगदीप की पत्नी तीनों बच्चों के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी थीं। पता चला है कि पुलिस ने वीरवार को जगदीप की पत्नी रीना से भी पूछताछ की है। रीना ने पुलिस पूछताछ में साफ कहा है कि उसे इस प्रकरण के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

घर के कमरे से मिले थे कारतूस
तीनों बच्चों के लापता होने के बाद सोमवार पुलिस को जगदीप मलिक पर शक हुआ था। इसके बाद उसकी मोबाइल लोकेशन का पता लगाया था। इसी के बाद जगदीप और सोनू को सोमवार रात को गांव से अलग अलग गाड़ियों में बैठकर पुलिस अपने साथ ले गई थी। पुलिस ने जगदीप के घर के एक कमरे को सील भी किया था। पता चला है कि इस कमरे से काफी मात्रा में पुलिस को कारतूस भी बरामद हुए थे।

पिता से चाचा की ओर घूम रहा है...
हत्या प्रकरण के खुलासे के तीसरे दिन तक सोनू के खिलाफ मामला दर्ज नहीं है। पहले इस मामले को सोनू के एक महिला से चल रहे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा गया था। इस कड़ी में चचेरे भाई की मदद से तीनों बच्चों को रास्ते से हटाने की योजना की बात सामने आई थी।


अब चर्चा है कि इस मामले को पुलिस जगदीप द्वारा तीनों बच्चों को रास्ते से हटाकर अपने चचेरे भाई सोनू का भी यही हश्र करना चाहता था। रिमांड के बाद पुलिस क्या खुलासा करेगी, यह वक्त बताएगा। एक बात साफ है कि दोनों ही मामलों में बेशकीमती जमीन पर कही न कहीं नजर मानी जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed