{"_id":"66ad7737754a309bad08e204","slug":"football-st-stephens-45-and-vivek-high-school-team-reached-the-finals-chandigarh-news-c-16-pkl1043-482967-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल : सेंट स्टीफंस-45 और विवेक हाईस्कूल की टीम फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल : सेंट स्टीफंस-45 और विवेक हाईस्कूल की टीम फाइनल में पहुंची
विज्ञापन
चंडीगढ़।
यूटी शिक्षा के खेल विभाग की ओर से इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। गवर्नमेंट माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-23 ए में अंडर-14 लड़कों के लिए फुटबॉल मैच हुआ। इस दौरान सेमीफाइनल मैच में सेंट स्टीफंस-45 की टीम ने सेंट ऐंन-32 की टीम को 4-0 से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में विवेक हाईस्कूल-38 ने जीएमएसएसएस-22 की टीम को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से करारी मात दी।
इंटर स्कूल क्रिकेट : यूटी इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-14 में आरव पटियाल (हैट्रिक सहित 3 रन पर 5 विकेट) और आरव शर्मा (हैट्रिक सहित 5 रन पर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी से चंडीगढ़ बैपटिस्ट स्कूल को 102 रन से सेंट जोसेफ-44 की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबला एमएसएसएस-32 में खेला गया। पहले खेलते हुए विजेता टीम ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 111 रन (सुखमन देओल 36 नाबाद, कुंवर प्रताप 34, अवनींदर सिंह विर्क 14 रन बनाए। गेंदबाजी में नवजोत सिंह 20 रन पर दो विकेट। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ बैपटिस्ट स्कूल-45 की पूरी टीम 4.3 ओवर में कुल 9 रन पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में आरव पटियाल ने पांच रन देकर तीन, आरव शर्मा चार रन देकर पांच, अभिषेक जोशी एक रन देकर एक विकेट चटकाया।