{"_id":"57fa48b84f1c1b665228e030","slug":"food-minister-ram-bilas-paswan-on-rahul-gandhi-s-khoon-ki-dalali-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'खून की दलाली' पर मोदी के मंत्री की राहुल को बड़ी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खून की दलाली' पर मोदी के मंत्री की राहुल को बड़ी नसीहत
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 10 Oct 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना पहुंचे केंद्रीय मंत्री
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी के 'खून की दलाली' वाले बयान पर मोदी के मंत्री ने राहुल को नसीहत दी है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का कहना है कि पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
सर्जिकल स्ट्राइक पर खून की दलाली वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर पासवान ने कहा कि राहुल ने पहले धन्यवाद किया, दो दिन में ऐसा क्या हुआ कि धन्यवाद वापस ले लिया। ऐसे मामलों में मर्यादा में रहकर ही काम करना चाहिए। पासवान रविवार को पार्क प्लाजा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। पासवान ने कहा कि सेना अपना काम कर रही है। जवानों का हौसला बुलंद है, ऐसी बयानबाजी से जवानों का मनोबल भी कमजोर होता है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर किसी भी तरह की बयानबाजी से परहेज करने की नसीहत दी है।

सर्जिकल स्ट्राइक पर मर्यादा में रहें राहुल: पासवान
राम विलास पासवान
- फोटो : File Photo
2017 में देश के कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी लोक जन शक्ति पार्टी की भूमिका पर पासवान बोले कि राज्य इकाईयों के सुझावों के अनुसार की आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बिहार में शराबबंदी को लेकर हो रही राजनीति पर पासवान ने कहा कि शराबबंदी की आड़ में जनता को परेशान किया जा रहा है।
घर से शराब की बोतल मिलने पर पूरे परिवार पर मामला, शराब पीने पर परिवार की शामत, दरोगा को जांच के अधिकार देना, इस तरह के प्रावधानों का वे विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात समेत कई राज्यों में शराबबंदी लागू है, लेकिन कहीं पर भी बिहार जैसी स्थिति नहीं है। बिहार में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। नितीश कुमार और लालू प्रसाद यादव में शीत युद्ध चल रहा है। वहां पर जंगलराज की स्थिति है।