फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Following an ultimatum, slums were removed from near the Air Force Station

Chandigarh News: अल्टीमेटम के बाद एयरफोर्स स्टेशन के पास से हटाईं झुग्गियां

Mon, 13 Oct 2025 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Following an ultimatum, slums were removed from near the Air Force Station
जीरकपुर। एयरफोर्स स्टेशन की लिखित शिकायत के बाद नगर परिषद ने शुक्रवार को 100 मीटर के दायरे में मौजूद मीट की दुकानों को बंद करवा दिया था। इसके अलावा एयरफोर्स स्टेशन की दीवार की नजदीक बनी झुग्गियां को रविवार तक खाली करने के आदेश दिए थे। इसका असर दिखना शुरू हो गया है। भबात क्षेत्र में रविवार को करीब 24 परिवारों ने झुग्गियां खाली कर दी। नगर परिषद ने अल्टीमेटम दिया था कि यदि रविवार को झुग्गियां ना हटाईं गईं तो सोमवार को नगर परिषद झुग्गियां तोड़ देगा।
विज्ञापन

एयर फोर्स स्टेशन ने नगर परिषद को पिछले लंबे समय से बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड को हटाने और एयर फोर्स स्टेशन के 100 मीटर दायरे में बसी झुग्गियों और मीट को हटाने की लिखित मांग की थी। इसे लेकर शनिवार को मोहाली और जीरकपुर प्रशासन ने एयर फोर्स स्टेशन अधिकारियों से मीटिंग कर सख्ती से पेश आने के लिए कहा था।
विज्ञापन





एयर फोर्स स्टेशन के 100 मीटर दायरे में झुग्गी झोपड़ियां वालों को रविवार तक खुद हटाने के आदेश दिए गए थे। यदि वह खुद नहीं उठाते तो सोमवार को नगर परिषद कार्रवाई शुरू कर देती। हमने एक ड्राइव शुक्रवार को चलाई थी जिसमें मीट की दुकानों को बंद करवा दिया गया था। हमारी टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है 100 मीटर दायरे में किसी भी झुग्गी और मीट की दुकान नहीं रहने दी जाएगी। अब यह कार्रवाई लगातार की जाएगी। - रंजीत सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed