फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fog in Chandigarh on New Year all update

Chandigarh Weather: कोहरे के साथ आया नव वर्ष 2024, तापमान में गिरावट से कंपकपाया चंडीगढ़

Mon, 01 Jan 2024 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 10:29 AM IST
सार

चंडीगढ़ में रविवार को सामान्य से सात डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया। अब अगले दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। धूप निकलने की संभावना कम है और सुबह व रात के समय घना कोहरा छाया रहेगा। 

विज्ञापन
Fog in Chandigarh on New Year all update
नववर्ष पर सुखना लेक पर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में नए साल का स्वागत कोहरे के साथ हुआ। रविवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा था। अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जिससे पूरा दिन लोग कांपते रहे। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अगले दो-तीन दिनों के लिए घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह के समय विजिबिलटी बेहद कम रहेगी।
विज्ञापन


रविवार को सुबह और दिन में सर्द हवाएं चलीं। पिछले चार दिन से सुबह और रात के समय शहर घने कोहरे की चपेट में नजर आ रहा है। सर्द हवाओं से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट हुई है। इससे सर्दी बढ़ गई है। कोहरे के कारण सुबह के समय वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। 
विज्ञापन


अब अगले दो दिन तापमान स्थिर रहेगा लेकिन कोहरा बढ़ेगा। मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से कड़ाके की सर्दी में ही सुखना लेक और रॉक गार्डन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed