फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fog effect in chandigarh, flight arrived late, were struck on the passenger fare rise

कोहरे और धुंध के चलते 7 फ्लाइट कैंसिल, कई ट्रेनें हुई लेट

Thu, 08 Dec 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fog effect in chandigarh, flight arrived late, were struck on the passenger fare rise
- फोटो : File Photo
कोहरे और धुंध के कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार को दिल्ली, मुंबई, दुबई और बंगलूरू की सात फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं। वहीं, 16 फ्लाइट दो घंटे देरी र्से आईं। 
विज्ञापन

 एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक धुंध के कारण दिल्ली जाने वाली सुबह 7.35 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, 8.10 बजे की इंडिगो की फ्लाइट, रात को 7.20 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट , रात को 8.30 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं।
विज्ञापन


सुबह 10.30 बजे इंडिगो की बंगलूरू की फ्लाइट, शाम को 5.55 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल रहीं। वहीं,  शाम को 4.15 बजे दुबई जाने और आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल रहीं। इसी कारण यात्रियों को अधिक परेशानी हुई। वहीं 4.30 बजे शाम को शारजाह जाने वाली फ्लाइट भी दो घंटे देरी से उड़ी। फ्लाइट कैंसिल होने के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 दो घंटे लेट रही फ्लाइट
 वहीं दिल्ली जाने वाली  सुबह 8.40 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट, 11 बजे  जेट एयरवेज की फ्लाइट, 12.40 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट, श्रीनगर जाने वाली दोपहर 1.25 बजे इंडिगो की फ्लाइट, 12.35 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट, मुंबई जाने वाली दोपहर 12.25 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, 12.45 बजे इंडिगो की फ्लाइट, दोपहर 1 बजे बंगलुरू जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट, 2.30 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट, शाम को 5.50 बजे गो एयर की फ्लाइट दो घंटे देरी से रवाना हुईं।

एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक धुंध के कारण फ्लाइटों का संचालन दिल्ली , मुंबई और बंगलूरू से देरी से हुआ और वे चंडीगढ़ देरी से पहुंचीं।  सुबह दिल्ली से आने वाले मोहाली निवासी अवनीश सिंह ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट का संचालन बाधित हुआ है। चंडीगढ़ में आईएलएस थ्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर इंस्टाल नहीं किया गया है। इसी कारण यहां पर जीरो विजिबिलिटी पर फ्लाइट लैंड नहीं हो पा रही हैं। 

ट्रेनें लेट और फ्लाइट कैंसिल तो बसें हुई ओवरलोड

Fog effect in chandigarh, flight arrived late, were struck on the passenger fare rise
ट्रेनों के लेट और फ्लाइट कैंसिल होने के कारण वोल्वो और अन्य बसों की लोगों को टिकट मिलने में दिक्कत हो रही है। शहर के दोनों अंतरराज्यीय बस स्टैंड से चलने वाली बसों में वीरवार को जबरदस्त भीड़ रही। वहीं, टैक्सी वालों ने दिल्ली का किराया भी पांच सौ से एक हजार बढ़ा दिया है।

 सेक्टर-17 बस स्टैंड से चलने वाली हरियाणा रोडवेज की दिल्ली जाने वाली 34 वोल्वो और 150 नार्मल बसें वीरवार को फुल रहीं। जबकि, सेक्टर-43 बस स्टैंड पर भी शिमला, अमृतसर, लुधियाना सहित अन्य जगह के लिए जाने वाली बसों में बैठने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेनों की लेटलतीफी और फ्लाइट कैंसिल होने से लोगों ने टैक्सियों का प्रयोग किया। एयरपोर्ट से ट्राइसिटी में जाने वाली टैक्सी ने लोगों से 750 रुपये तक किराया वसूल किया।

वहीं दिल्ली जाने वाली टैक्सी चालकों ने तीन हजार रुपये तक किराया वसूल किया। सेक्टर-17 से दिल्ली जाने वाले सुनील सिंह ने बताया कि टैक्सी वाले दिल्ली जाने का किराया तीन हजार मांग रहे हैं। रूटीन में यह किराया 1800 से 200 हजार रुपये होता है। शहर में भीड़ के कारण दिल्ली जाने वाली टैक्सी भी लोगों को नहीं मिल रही हैं। सेक्टर-43 बस स्टैंड से दिल्ली का सफर करने वाले वैभव शर्मा ने बताया कि दिल्ली के लिए टैक्सी के लिए तीन हजार रुपये खर्च करने पड़े हैं। टैक्सी मालिक सुक्खी ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण लोकल रूट के अलावा लांग रूट पर टैक्सी की मांग बढ़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed