फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flying Schools for Training in Hisar, Indian Airforce

हिसार में खुलेगा फ्लाइंग स्कूल, दो लड़कियों को मुफ्त दी जाएगी ट्रेनिंग, विमानों की रिपेयरिंग भी होगी

Mon, 25 Nov 2019 12:37 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क,अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 25 Nov 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
Flying Schools for Training in Hisar, Indian Airforce
हिसार एयरपोर्ट परिसर - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के हिसार में फ्लाइंग स्कूल चलाने के लिए एमओयू किया जा चुका है। साथ ही हिसार हवाई अड्डे पर भी सेना और वायुसेना के विमानों की रिपेयरिंग की जा सकेगी। केंद्र की ओर से यदि हरियाणा सरकार द्वारा भेजा गया प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया तो यह दोनों काम बहुत जल्दी शुरू हो जाएंगे। इसके लिए हरियाणा की ओर से केंद्र सरकार से अनुरोध किया जा चुका है। इस संदर्भ में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विगत दिनों दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले थे। नागरिक उड्डयन विभाग का प्रभार संभाल रहे दुष्यंत ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चर्चा भी की।
विज्ञापन


दुष्यंत ने उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित हवाई अड्डा परियोजना पर समीक्षा भी की। हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि तीन चरणों में विस्तार किया जाना है। पहले चरण में हवाई पट्टी की लंबाई 3600 फुट से बढ़ाकर 4200 फुट की जाएगी तथा इसे 12,000 फुट तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हिसार हवाई अड्डे पर वायु सेना व सेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों की सर्विस के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का मेंटेनेंस, रिपेयर और ऑवरहॉल (एमआरओ) हब स्थापित करने का अनुरोध हरियाणा सरकार की ओर से पहले ही किया जा चुका है। हिसार में करीब तीन हजार एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध है। इसके अलावा, हिसार दिल्ली से लगभग 160 किलोमीटर की दूरी पर है और राष्ट्रीय राजमार्ग 10 के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्पाइस जेट ने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के साथ हिसार में फ्लाइंग स्कूल चलाने के लिए एमओयू किया जा चुका है और हरियाणा की दो लड़कियों को स्पाइस जेट फ्लाइंग प्रशिक्षण निशुल्क देगा तथा हरियाणा के युवाओं को 50 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट भी देगा। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम स्थापित करने से रात में भी हवाई जहाजों को उड़ान भरने की सुविधा उपलब्ध होगी और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की सुविधा भी हिसार में उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed