फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flower Show in Mohali by JLPL

फ्लावर शो देखना है तो आज आएं मोहाली

Sat, 01 Mar 2014 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 01 Mar 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
Flower Show in Mohali by JLPL
प्रसिद्ध बिल्डर जनता लैंड प्रमोटर लिमिटेड द्वारा मोहाली शहर में पहली आज से अपने निजी स्तर पर आम जनता के लिए सेक्टर-82 में जेएलपीएल फ्लावर शो कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इस शो के संबंध में लोगों को शो संबंधी जागरूक करने के मकसद से एक विंटेज कार रैली निकाली गई। जिसे डीसी टीपीएस सिद्धू ने झंडी देकर रवाना किया।

रैली में पुराने समय की कारों एवं इनके मालिकों ने भाग लिया। रैली सेक्टर-82 में से शुरू होकर मोहाली के विभिन्न फेजों और सेक्टरों से होती हुई चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई और सुखना लेक से होटल माउंटव्यू जाकर इसका समापन हुआ। जहां पर जेएलपीएल के एमडी कुलवंत सिंह और प्रबंधक डॉ. भम्बरा ने इनको पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


शो के बारे में जानकारी देते हुए एमडी कुलवंत सिंह ने बताया कि शहर में पहली बार यह शो कराया जा रहा है। इससे पहले जब वह नगर काउंसिल के प्रधान थे, तो उन्होंने अपनी कोशिशों के चलते सिल्वी पार्क फेज-10 में पहली बार चंडीगढ़ की तर्ज पर रोज फेस्टिवल कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से मोहाली में यह शो नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि अब उन्होंने शहर निवासियों की बडे़ देर से चली आ रही इस मंाग को पूरा करते हुए अपने स्तर पर सेक्टर-82 में फ्लावर शो कराने का फैसला लिया है जिसके लिए सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है।

वातावरण की संभाल के लिए किए जा रहे प्रयासों के मकसद से कराए जा रहे शो का उद्घाटन एक मार्च को पंजाब के सीपीएस एनके शर्मा करेंगे। आम जनता के लिए कराए जा रहे इस शो के पहले दिन कई देशों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम के अलावा कई बेबी शो एवं कई तरह के मुकाबले कराए जाएंगे।

इन मुकाबलों में भाग लेने वाले विजेताओं को दो मार्च को होने वाले समागम में सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा स्थल पर फूड कोर्ट और बच्चों के लिए ज्वायमेंट राइडस भी लगाए जाएंगे। शाम को पंजाब के प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर गरेवाल की सूफियाना नाइट भी कराई जाएगी।


स्पेशल जहाज से करेंगे जागरूक
जेएलपीएल द्वारा सेक्टर-82 में कराए जा रहे पहली बार शहर में फ्लावर शो के लिए शो के प्रमोशन के लिए एक पिंजोर से एक स्पेशल जहाज, जो कि पिंजौर से चलेगा। इसके पीछे एक बड़ा फ्लावर शो का पोस्टर लगा होगा, जो कि लोगों को आयोजन के बारे में लोगों को जागरूक करेगा। यह जहाज दोपहर को चंडीगढ़, पंचकूला, कुराली, खरड़, जीरकपुर एवं डेराबस्सी के अलावा मोहाली से भी गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed