फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Floods in Jammu & Kashmir, big helecoptor go to jammu

बाढ़ से बचाएगा देश का सबसे बड़ा हेलीकॉप्टर

Thu, 11 Sep 2014 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Sep 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
Floods in Jammu & Kashmir, big helecoptor go to jammu

श्रीनगर में आई तबाही के बाद बचाव अभियान के लिए अब एयरफोर्स ने अपने बेड़े से देश के सबसे बड़े हेलीकॉप्टर को निकाला है। यह हेलीकॉप्टर है एमआई-26। यह हेलीकाप्टर बचाव कार्य के लिए उड़ चुका है और आवंतिपुर से अभियान शुरू करेगा।

विज्ञापन


श्रीनगर में आई बाढ़ में बचाव कार्य के लिए 12 विंग एयरफोर्स ने बेड़े में खड़े भारत के सबसे बड़े हेलीकॉप्टर एमआई 26 को लगाया गया है। इस हेलीकॉप्टर के जरिए चंडीगढ़ से करीब 28 टन राहत सामग्री भेजी गई है।
विज्ञापन


इसी हेलीकॉप्टर में खाने पीने का सामान, कंबल, फल और अन्य सामग्री है। एयरफोर्स के अनुसार एयरलिफ्ट कराने के लिए भी अन्य हेलीकाप्टरों के साथ इस हेलीकाप्टर को प्रयोग में लाया जाएगा। इसके साथ ही एयरफोर्स एमआई 8 और एमआई 17 का प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव राहत कार्य की आवश्यकता को देखते हुए लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए इस हेलीकाप्टर का प्रयोग किया जा रहा है। मंगलवार को यह हेलीकाप्टर आवंतिपुर में लैंड हुआ। एमआई 26 का प्रयोग इससे पहले पिछले साल उत्तराखंड की केदारघाटी में आई आपदा में किया गया था। इसे पानी के ऊपर से लोड कैपेसिटी के हिसाब से प्रयोग में लाया जा सकता है। इसके साथ ही जो लोग डूब रहे हैं उनको बचाने के लिए यह लाभदायक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed