फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flood like situation in many areas of Haryana due to heavy rains

हरियाणा में बाढ़ जैसे हालात: कई नदियां उफान पर, 24 ट्रेनें रद्द, हाईवे पर रूट डायवर्ट, जानें- हर जिले का हाल

Mon, 10 Jul 2023 08:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/करनाल/हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/करनाल/हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Jul 2023 08:53 AM IST
सार

यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर 1.90 लाख क्यूसेक के जलस्तर को पार कर गया। बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं। यहां से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यह पानी दो दिन बाद दिल्ली पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
Flood like situation in many areas of Haryana due to heavy rains
Haryana Weather Update: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार हो रही भारी बारिश ने हरियाणा में सड़क, रेल समेत जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अंबाला, चंडीगढ़, यमुनानगर, करनाल समेत कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश हुई। 33 घंटों में प्रदेश के इन जिलों में 100 से 250 एमएम के बीच पानी बरसा है, जिससे कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति भी बन गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश से गुजरने वाली 24 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। हाईवे के रूट भी बदलने पड़े। रविवार को प्रदेश में 9 घंटे में 38.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 764 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश में 1 जून से 9 जुलाई तक 140.5 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 59 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के उत्तरी, दक्षिणी व पूर्वी जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में सुस्त मानसून को भी सक्रिय बना दिया है। आने वाले दो-तीन दिन बारिश होगी। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ 13 जुलाई को सक्रिय होने से 14 से 20 जुलाई के दौरान मानसून गतिविधियों में इजाफा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर नदियों के जलस्तर पर पड़ा है। हरियाणा में नदियां उफान पर हैं। अंबाला की मारकंडा, घग्गर और टांगरी जैसी नदियों के पानी ने 14 साल बाद सीमाओं को तोड़ दिया। मारकंडा नदी का पानी ओवरफ्लो होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर आ गया। इस कारण हरिद्वार जाने वाला ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। 

Flood like situation in many areas of Haryana due to heavy rains
Haryana Weather News: - फोटो : अमर उजाला

आसपास के कई गांवों में भी पानी भर गया। गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया। घग्गर नदी का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने के कारण चंडीगढ़ से नारनौल जाने वाले डी-152 राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा। पानी अंबाला शहर में घुस गया जिससे लोगों को धर्मशालाओं में शिफ्ट करना पड़ा। यमुनानगर में तीन दर्जन कॉलोनियों के करीब 800 से ज्यादा घर पानी में डूब गए। 

कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद के गांव नैसी के पास मारकंडा नदी का तटबंध टूट गया। इससे नैसी, मढाढो, शेरगढ़, जंधेड़ी व जैतपुर सहित दर्जनों गांवों में चार से पांच फुट तक पानी घुस गया। आसपास खेतों में डेरों पर रहने वाले लोगों को रेस्क्यू किया गया। लाडवा में राक्षी नदी के तटबंध टूट गए। सरस्वती नदी भी ओवरफ्लो के करीब है। जिला प्रशासन ने नदी के आसपास की कॉलोनियों में रहने वालों को अलर्ट रहने को कहा है। पंचकूला में घग्गर भी उफान पर है। शहर में ढाई फुट से ज्यादा पानी भर गया। मोरनी क्षेत्र में 50 से ज्यादा जगहों पहाड़ों पर मलबा गिरने से सड़कें बाधित हो गई। घग्गर का जलस्तर बढ़ने पर सिरसा में भी अलर्ट जारी किया गया है।

पानीपत में मैनहोल में गिरा बच्चा, हिसार में पिता की करंट से मौत

हिसार जिले के उकलाना मंडी में बेटे को बचाने गए ईट भट्ठा संचालक पिता की करंट लगने से मौत हो गई जबकि उसका बेटा बच गया। बेटा बालकनी से बारिश का पानी निकाल रहा था। लोहे की पाइप सामने से गुजर रही एचटी लाइन से छू गई, जिस कारण दीपक को करंट लगा। उसके पिता बचाने आए तो करंट से उनकी मौत हो गई। इसी तरह पानीपत में मैनहोल में बच्चे की गिरने से मौत हो गई। 

Flood like situation in many areas of Haryana due to heavy rains
Haryana News: - फोटो : अमर उजाला

सोनीपत में तेज बारिश के चलते गांव जगदीशपुर में चार मकान ढह गए। कुरुक्षेत्र के गांव दयालपुर में शनिवार रात एक घर की छत गिर गई। करनाल के घरौंडा के प्रेमनगर में रविवार सुबह एक मकान गिर गया। इसमें दो बच्चे जख्मी हुए हैं। पानीपत के चड़ाऊ मोहल्ला में भी एक मकान की छत गिर गई।

सिंचाई विभाग के अधिकारी नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय

सिंचाई विभाग ने आदेश जारी किया है कि मानसून को देखते हुए कोई भी अधिकारी जिला मुख्यालय न छोड़े। इसके साथ-साथ हरियाणा में तालाबों नहरी पानी से भरवाने व जनस्वास्थ्य विभाग के टैंकों को भी नहरी पानी से भरा जाए।

चंडीगढ़, अंबाला, फरीदाबाद व गुरुग्राम के स्कूल बंद, बाकी जिलों में डीसी को निर्देश

चंडीगढ़ समेत अंबाला, फरीदाबाद व गुरुग्राम के स्कूल दो दिन के लिए बंद कर दिए गए। बाकी जिलों सभी डीसी को छुट्टी का अधिकार दिया है। डीसी अपने-अपने जिले की स्थिति को देखते हुए छुट्टी का फैसला ले सकेंगे।

हथिनीकुंड बैराज के गेट खुले, एनसीआर में बाढ़ का खतरा

यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर 1.90 लाख क्यूसेक के जलस्तर को पार कर गया। बैराज के सभी 18 गेटए गए हैं। यहां से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यह पानी दो दिन बाद दिल्ली पहुंच जाएगा। इससे दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ का खतरा बढ़ेगा। पंचकूला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कौशल्या बांध का दौरा कर हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है।

23 ट्रेनें रूट बदलकर चलाई, कालका-शिमला ट्रैक बंद

अंबाला मंडल के सरहिंद-नंगलडैम, चंडीगढ़-साहनेवाल और कालका-शिमला सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया। इसका असर 30 से अधिक ट्रेनों पर नजर आया। 16 ट्रेनों को पूर्ण तौर पर रद रखने के आदेश जारी कर दिया है जबकि 23 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। कालका-शिमला रेलमार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन और पेड़ गिरने से रविवार को कोई भी ट्रेन नहीं भेजी गई। 30 से अधिक कर्मचारियों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात कर दिया है।

आदिबद्री में बारिश से दरका पहाड़, श्रद्धालु फंसे

आदिबद्री में सरस्वती उद्गम स्थल से आगे रविवार शाम पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरक गया। पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिर गए। सड़क पर मलबा गिरने से आवाजाही बंद हो गई। रास्ता बंद होने से आदिबद्री में दर्शन करने व घूमने आए करीब 24 श्रद्धालु व पर्यटक फंस गए। डेढ़ घंटे बाद उनको निकाला जा सका।

      33 घंटे में रिकॉर्ड बारिश

चंडीगढ़ 322 (MM में)
अंबाला 266
पंचकूला 197
यमुनानगर 196
कुरुक्षेत्र 146
करनाल 109
नूंह- 102
सोनीपत 98
 

नोट: बारिश के आंकड़े शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे से रविवार शाम साढ़े 5 बजे तक के हैं।
इसके अलावा कैथल में बीते 24 घंटे में 65 एमएम, गुरुग्राम 67, फतेहाबाद में 49, महेंद्रगढ़ में 44, झज्जर में 35.8 एमएम बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed