फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   flipcart, online shoping, online fraud, shoping fraud, mohali

फ्लिपकार्ट पर सामान मंगवाने से पहले ये खबर पढ़ लें

Sun, 15 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली। Updated Sun, 15 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
flipcart, online shoping, online fraud, shoping fraud, mohali
फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन शॉपिंग
फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन शॉपिंग द्वारा खरीदे गए नए फोन में खराबी आने के मामले को जिला उपभोक्ता फोरम ने गंभीरता से लिया है। उपभोक्ता फोरम ने कंपनी पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इस संबंध में जीरकपुर निवासी पृथ्वीजीत सिंह ने केस दायर किया था। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने फोरम में दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने फ्लिपकार्ट से 25 मई 2015 को मोटोरोला मोबाइल एक्सटी-1668 मोटो जी ड्यूल सिम खरीदा था। इसके लिए उन्होंने कंपनी को 10999 का भुगतान किया था। खरीदते से समय कंपनी की तरफ से एक साल की वारंटी दी गई थी। साथ ही कहा कहा था कि अगर इसमें खराबी आए तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे या मोबाइल रिप्लेस किया जाएगा।
विज्ञापन


मोबाइल खरीदने के बाद ही उसमें खराबी आनी शुरू की गई। मोबाइल में सेकेंड सिम काम ही नहीं कर रहा था। फिर उन्होंने कंपनी के सेक्टर-31 स्थित सर्विस सेंटर में संपर्क किया। सेंटर वालों ने उसे दो दिन बाद मोबाइल लेेने के लिए बुलाया। जब वह दो दिन बाद गया तो उन्होंने मोबाइल वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कहा कि इसमें सॉफ्टवेयर संबंधी समस्या थी। जो सॉफ्टवेयर के माध्यम से ठीक कर दी गई है। उसी दिन दोबारा उसमें खराबी आने लगी। वह दोबारा सर्विस सेंटर में गया। फिर उन्होंने तीन दिन के बाद मोबाइल वापस किया। साथ ही दावा किया इसका मदर बोर्ड बदल दिया गया। इसके बद वह दोबारा सर्विस सेंटर में गया। लेकिन, कंपनी ने न तो उन्हें पैसे वापस किए और न ही उन्हें मोबाइल बदलकर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed