फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flights will start from Ambala Airport from August 15.

Chandigarh News: अंबाला एयरपोर्ट से 15 अगस्त से शुरू होंगी उड़ानें

Mon, 15 Jul 2024 09:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
Flights will start from Ambala Airport from August 15.
नागरिक उड्डयन मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता ने किया दावा
विज्ञापन

चंडीगढ़। अंबाला एयरपोर्ट से 15 अगस्त से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। यह दावा हरियाणा नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने सोमवार को नागरिक उड्यन समेत अन्य विभागों के साथ समीक्षात्मक बैठक में किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह 15 अगस्त से पहले एयरपोर्ट में बाउंड्री वॉल, पार्किंग एरिया, मुख्य बिल्डिंग, एंट्रेंस रोड, कैंटीन, वॉटर टैंक सहित सिविल व इलेक्ट्रिकल कार्यों को पूरा करवाए। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि अंबाला एयरपोर्ट में विमान के टेक-ऑफ एवं लैंडिंग के लिए अंबाला एयरफोर्स स्टेशन की हवाई पट्टी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस हवाई अड्डे का लाभ हरियाणा के साथ लगते हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी मिलेगा, जिन्हें यहां से अलग-अलग शहरों के लिए विमान सेवा मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि आरसीएस-यूडीए के तहत उड़ान संचालन के लिए एयरलाइंस और हरियाणा सरकार के बीच करार जल्द होगा। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, नागरिक उड्डयन विभाग के सलाहकार एवं सचिव शेखर विद्यार्थी, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. साकेत कुमार, हरियाणा अग्निशमन सेवा के महानिदेशक मनीष चौधरी, अंबाला उपायुक्त डॉ. शालीन, एयरफोर्स व आर्मी के अधिकारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed