{"_id":"64e3a67a871e11b20b0a9fa4","slug":"flights-will-be-filled-from-hisar-airport-from-new-year-chandigarh-news-c-16-pkl1010-220035-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल से हिसार एयरपोर्ट से भरी जाएंगी उड़ान : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल से हिसार एयरपोर्ट से भरी जाएंगी उड़ान : दुष्यंत
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने हिसार एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार एयरपोर्ट के निर्माण से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस साल के अंत तक एयरपोर्ट से जुड़ी सभी परिचालन गतिविधियों को पूरी कर ली जाएं, ताकि नववर्ष से सिविल एविएशन की उड़ान शुरू की जा सकें। उन्होंने सोमवार को चंडीगढ़ में हिसार एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में उन्होंने हिसार एयरपोर्ट के साथ लगते एरिया में एनएच-9 से 52 तक वैकल्पिक सड़क को जल्द से जल्द सिरे चढ़ाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। दुष्यंत चौटाला ने बकाया जमीन की जल्द से जल्द रजिस्ट्री करवा कर भूमि मालिकों को धनराशि देने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को आरसीसी वॉच टॉवर, पेरिमीटर रोड, इमरजेंसी एक्सेस रोड, सिक्योरिटी लाइटिंग के कार्य को 30 नवंबर 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने 132 केवी ईएचटी पावर लाइन को शिफ्ट करने, सोलर पार्क स्थापित करने के लिए डीपीआर तैयार करने, एयरक्राफ्ट के फ्यूल स्टोर का निर्माण करने, नेविगेशन उपकरण को स्थापित करने, पेयजल की आपूर्ति, ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम आदि के बारे में विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम को स्पीड अप करें ताकि निर्धारित अवधि में एयरपोर्ट हर हाल में चालू हो जाए।