फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   flights opertion hits from international airport chandigarh

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज नहीं उड़ पाएंगे 36 विमान, ये है वजह

Sun, 19 Mar 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Mar 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
flights opertion hits from international airport chandigarh
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : ‌file photo
अगर आप हवाई जहाज से चंडीगढ़ से बाहर जाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।  इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मरम्मत के कारण 19 मार्च को 36 फ्लाइटों का संचालन नहीं होगा। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने एयरपोर्ट प्रबंधन को इस बारे में काफी पहले आदेश जारी कर दिया था।
विज्ञापन


वहीं, सात विमानन कंपनियों की ओर से तीन हजार टिकट की बुकिंग की गई थी। इन टिकटों को रिफंड करवाया जाएगा। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आरके नेगी ने बताया कि एटीसी की तरफ से सूचना मिलने के बाद इन तारीख की टिकट बुकिंग नहीं की गई है।
विज्ञापन


जिन लोगों ने टिकट बुक करवाई भी थी, उन्हें सूचित कर दिया गया है, ताकि उन्हें यात्रा के दिन परेशानी न हो। एडवांस बुकिंग करवाने वाले उपभोक्ताओं का किराया रिफंड किया जाएगा। अगर कोई यात्री तब भी नहीं मानता है तो उसकेलिए स्पेशल गाड़ी की व्यवस्था कर दी जाती है और दिल्ली एयरपोर्ट से उन्हें उनके गतंव्य के लिए रवाना कर दिया जाता है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और विमान कंपनियों को काफी पहले सूचना दे दी थी। तीन हजार टिकट बुक किए गए हैं। इन सभी के पैसे विमानन कंपनियां रिफंड करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed