{"_id":"80031522b309d4a187505c40b65bca5b","slug":"flight-for-dubai-from-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से दुबई के लिए सीधी फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ से दुबई के लिए सीधी फ्लाइट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Mar 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से पहली इंटरनेशनल उड़ान दुबई के लिए जाएगी। स्पाइसजेट यह उड़ान जुलाई से शुरू करेगी। विमानन कंपनी का रास्ता इंटरनेशनल उड़ान के लिए साफ हो चुका है।
जानकारी के अनुसार दुबई के लिए शुरू की जाने वाली यह उड़ान मिडलईस्ट को कनेक्ट करेगी। इंटरनेशनल फ्लाइट शुरुआती दौर में सप्ताह में तीन दिन होने की संभावना है।
विमानन कंपनी इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए अपना बोइंग विमान इस्तेमाल करेगी। इस विमान में 189 सीटें होंगी।
विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि दुबई की उड़ान के लिए बुकिंग जून से हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि इसके लिए बुकिंग जून से शुरू हो जाएगी।
इमीग्रेशन और कस्टम स्टाफ नहीं
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कस्टम और इमीग्रेशन का स्टाफ मौजूद नहीं है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट को इसकी जानकारी दी जा चुकी है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि जुलाई के पहले ही यहां इमीग्रेशन और कस्टम का स्टाफ डिप्यूट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
दुबई का किराया होगा किफायती
चंडीगढ़ से दुबई जाने वाले यात्रियों को देखते हुए विमानन कंपनी अपनी दुबई की फ्लाइट का किराया किफायती रखेगी। एक सूत्र के अनुसार विमानन कंपनी का किराया पंद्रह हजार रुपये तक होगा।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण भी तेजी से
चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नए टर्मिनल का निर्माण कार्य गमाडा, पंजाब और हरियाणा के सहयोग से किया जा रहा है। इसके लिए झझेड़ी गांव का 305 एकड़ का एरिया दिया गया है। तेजी के साथ चल रहा है।
इसके लिए एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के अधिकारी और एयरफोर्स के अधिकारियों की टीम काम कर रही है। मोहाली में बनने वाले इस टर्मिनल के ट्रैफिक के लिए एक हाईवे होगा।
इंटरनेशनल उड़ान के लिए खासतौर से तैयार किए जाने वाले इस टर्मिनल से उड़ानें इसके बनने के साथ ही शुरू हो जाएंगी।
मोहाली एयरपोर्ट के यह होंगे फीचर
- एरिया 60591 स्क्वायर फीट
- 1600 पैसेंजरों की क्षमता
- चार एरोब्रिज
- आठ एयरक्राफ्ट की पार्किंग
- डिपार्चर और एराइवल के लिए फ्लाइओवर
- ड्यूटी फ्री शाप
- एयर कंडीशंड लाउंज
- रेस्टोरेंट