फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flaws in TGT result Commission re-released the list of selected with amendments

Chandigarh News: टीजीटी परिणाम में खामियां, आयोग ने संशोधन के साथ दोबारा जारी की चयनितों की सूची

Mon, 29 Jul 2024 04:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Flaws in TGT result Commission re-released the list of selected with amendments
-एक रोल नंबर कई बार लिखा गया, आयोग ने सुधारी गलती
विज्ञापन

-कैटेगरी वाइज मेरिट बनाने को लेकर अभ्यर्थी जता रहे आपत्ति, रविवार को छुट्टी होने के बावजूद चयनितों को कराया ज्वाइन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा टीजीटी के 7471 पदों के जारी किए गए परिणाम में अभ्यर्थियों ने खामियों के आरोप लगाए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि इसमें एक-एक रोल नंबर कई-कई बार लिखा गया है, जबकि कैटेगरी वाइज मेरिट सूची बनाने पर भी अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए हैं। परिणाम को लेकर काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने आयोग के पास आपत्ति दर्ज कराई है। आपत्ति आने के बाद आयोग ने संशोधित रूप से चयनितों का परिणाम जारी किया है। उधर, हरियाणा सरकार द्वारा चयनित टीजीटी को रविवार को छुट्टी होने के बावजूद ज्वाइनिंग कराया गया है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि आरक्षित श्रेणी की मेरिट, अनारक्षित श्रेणी से कम होती है, लेकिन इस परिणाम में बहुत सारी कैटेगरियों में महिला उम्मीदवारों की मेरिट संबंधित कैटेगरी की मेरिट से ऊंची है, जबकि सभी कैटेगरी में महिलाओं का 33 प्रतिशत आरक्षण है। इसी प्रकार, कुछ विषयों में आरक्षित श्रेणी की मेरिट सामान्य श्रेणी से ऊंची है, जबकि नियमानुसार ऐसा नहीं हो सकता। अभ्यर्थियों ने आशंका जताई है कि महिलाओं को सामान्य मेरिट में नहीं रखा गया है और ना ही कैटेगरी की मेरिट में रखा गया है, बल्कि होरिजेंटल व वर्टिकल दोनों ही तरह से उनकी 33 प्रतिशत सीटों पर अलग से मेरिट बनाई गई है। सभी वर्गों की महिलाओं को आरक्षित कोटे में ही सीमित कर दिया गया, जबकि कइयों के सामान्य श्रेणी से अधिक हैं।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ-साथ कुछ विषयों में आरक्षित श्रेणी के पुरुषों के साथ भी ऐसा ही है। जैसे टीजीटी आटर्स यहां बीसीए की मेरिट सामान्य श्रेणी से भी ऊंची है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इसका सीधा मतलब ये बनता है कि आरक्षण महिलाओं को 33 प्रतिशत की जगह पुरुषों को 77 फीसदी आरक्षण और आरक्षित श्रेणी की जगह सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को आरक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
टीजीटी परिणाम जारी होने के बाद कुछ रोल नंबर रीपिट होने का मामला सामने आया था, वह चयनित नहीं है, बल्कि जिन अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में केस कर रखे हैं, ये उनके रोल नंबर हैं और फिलहाल उनका परिणाम रोका गया है। शेष का परिणाम जारी किया गया है। आयोग के संज्ञान में आते ही चयनितों की संशोधित सूची जारी की गई है और इससे चयनित सूची पर कोई असर नहीं पड़ा है। आयोग ने पूरी पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर परिणाम तैयार किया है। अगर किसी अभ्यर्थी की व्यक्तिगत कोई दिक्कत है तो वह आयोग को अपनी शिकायत दे सकता है, उस पर पूरा गौर किया जाएगा।-एडवोकेट हिम्मत सिंह, चेयरमैन, एचएसएससी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed