फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flame burning with desi ghee of Haryana at Hussainiwala National Martyrs Memorial

अच्छी पहल: भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि पर अब हरियाणा के देसी घी से जल रही ज्योत, LPG का काम खत्म

Sun, 14 May 2023 05:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 May 2023 05:05 PM IST
सार

मोर्चा के सदस्य 12 क्विंटल देसी घी हरियाणा से एकत्र कर फिरोजपुर स्थित शहीदी स्मारक पर पहुंचे। उनका कहना है कि जिन्होंने देश की आजादी की खातिर कुर्बानी दी... उनकी समाधि पर गैस से नहीं, देसी घी से 24 घंटे ज्योति जलनी चाहिए।

विज्ञापन
Flame burning with desi ghee of Haryana at Hussainiwala National Martyrs Memorial
हुसैनीवाला सीमा पर स्थित शहीदी स्मारक पर देसी घी से जल रही ज्योत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के घर-घर से एकत्र देसी घी से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधि पर 24 घंटे ज्योत जल रही है। हरियाणा के जनता सरकार मोर्चा ने एक व्यक्ति की पक्की ड्यूटी लगाई है, जो इस ज्योत को बुझने नहीं देगा। 

विज्ञापन


मोर्चा के सदस्य 12 क्विंटल देसी घी हरियाणा से एकत्र कर फिरोजपुर स्थित शहीदी स्मारक पर पहुंचे। उनका कहना है कि जिन्होंने देश की आजादी की खातिर कुर्बानी दी... उनकी समाधि पर गैस से नहीं, देसी घी से 24 घंटे ज्योत जलनी चाहिए।
विज्ञापन


स्मारक पर मौजूद शीशपाल आर्य निवासी हरसौला (कैथल) ने बताया कि उनका जनता सरकार मोर्चा है। मोर्चा के सदस्यों ने हरियाणा के प्रत्येक घर से दो-दो चम्मच कर 12 क्विंटल देसी घी इकट्ठा किया है। शीशपाल का कहना है कि शहीदों की समाधि पर गैस की ज्योत नहीं बल्कि देसी घी से 24 घंटे ज्योत जलनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी ड्यूटी फिरोजपुर स्थित शहीदी स्मारक पर लगी है। हम ज्योत का ध्यान रखते हैं। आंधी और तूफान में ज्योत को बुझने नहीं देते हैं। उनका मोर्चा बारी-बारी सभी सदस्यों की यहां ड्यूटी लगाता है। जब घी खत्म हो जाएगा तो फिर से हरियाणा से एकत्र कर लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैसाखी वाले दिन से शहीदी स्मारक पर ज्योत जलाना शुरू किया गया है। अब ये ज्योत हमेशा हरियाणा के देसी घी से जलती रहेगी।

शहीदों के सम्मान में एलपीजी का इस्तेमाल हो रहा था
आर्य ने बताया कि पिछले साल मोर्चे के कार्यकर्ता अक्षय नरवाल के नेतृत्व में कुछ व्यक्ति यहां आए थे और उन्होंने पाया की शहीदों के सम्मान में पेट्रोलियम पदार्थ यानी एलपीजी से ज्योत जलाई जा रही है। उसी दिन से इन लोगों ने यहां एक संकल्प लिया था कि शहीदों के सम्मान में देसी घी से ज्योत जलाएंगे और वो घी किसी व्यक्ति या गांव विशेष का नहीं बल्कि सबका होगा। 

हमारी संस्कृति में ज्योत का मतलब घी से होता है। जिनका सम्मान हम हृदय से करते हैं, उनके सामने घी से ज्योत जलाते हैं। भगत सिंह के साथ सभी शहीदों के सम्मान में उनके स्मारक स्थल हुसैनीवाला में भी घी से ज्योत जले इस भावना के साथ सभी आए हैं। अब समाज ने अपनी आहुति इसमें डाली है। इसका मतलब समाज की भी भावना घी से ज्योत जलाने की है।

ये लोग जुड़े हैं मोर्चे से
जनता सरकार मोर्चा के सदस्य सुनील शर्मा, रविंद्र भारतीय, गौरव आर्य, कविता गोयत, सतबीर पहलवान, अक्षय नरवाल, मनु जी अंबाला, शीशपाल आर्य हरसौला (कैथल), नरेंद्र विद्यार्थी, डॉ. देवेंद्र बल्हारा, इकबाल सिंह, सुखचरण प्रधान, अनिल मलिक, विनोद धनौरी, राजन नरवाना, जीत बाडी धनाना, वीरा, क्रिश, अमरिंदर, अपर्णा पुरी, राजेश झोरड़ा, कश्मीर संडील व अमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed