फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five youths acquitted in attempt to murder case

Chandigarh News: हत्या के प्रयास मामले में पांच युवक बरी

Sun, 11 Jan 2026 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Five youths acquitted in attempt to murder case
चंडीगढ़। जिला अदालत ने हत्या के प्रयास के एक मामले में गिरफ्तार पांच युवकों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। सुनवाई के दौरान पीड़ित ने आरोपियों को पहचानने से इनकार कर दिया, जबकि तीन साल पहले उसी की शिकायत पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

बरी किए गए युवकों की पहचान पंचकूला सेक्टर-17 निवासी मोनू उर्फ मुन्ना, करण उर्फ गोलू, मौलीजागरां निवासी तोता राम, धरमिंदर और रोहित उर्फ कांचा के रूप में हुई है। मौलीजागरां थाना पुलिस ने मार्च 2022 में इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 341, 307, 506 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

आरोप था कि सभी ने मिलकर मौलीजागरां में राजन नामक युवक पर लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद राजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की मां प्रेमा ने 22 मार्च 2022 को पुलिस को शिकायत दी थी।हालांकि, अदालत में गवाही के दौरान न केवल राजन बल्कि उसकी मां भी अपने बयानों से मुकर गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed