फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five youth of Punjab returned from Dubai

दुबई में फंसे पांच युवक लौटे, 15 लाख खर्च कर गए थे कमाने, ट्रकों के नीचे बितानी पड़ीं रातें

Fri, 06 Mar 2020 12:31 AM IST
ajay kumar लखवीर सिंह लक्की, फतेहगढ़ साहिब ( पंजाब)
लखवीर सिंह लक्की, फतेहगढ़ साहिब ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Mar 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Five youth of Punjab returned from Dubai
अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे पांचों युवक।

पैसा कमाने के चक्कर में साथियों समेत 10 फरवरी को दुबई के अलकोई गए फतेहगढ़ साहिब का 21 वर्षीय लवप्रीत सिंह 25 दिन बाद ठगी का शिकार होने के बाद भारत लौट आया। लवप्रीत सिंह ने अमृतसर एयरपोर्ट से फोन पर बताया कि वह अपने साथियों के साथ मोहाली के एक एजेंट के फर्जीवाड़े का शिकार हुआ है।

विज्ञापन


उसने पांच नौजवानों को दुबई के अलकोई शहर में मदर अल फोलक सिक्योरिटी सर्विसेज में गार्ड की नौकरी के लिए 11 फरवरी को भेजा था। वहां पहुंचने पर पता चला कि कंपनी बंद हो गई है। पहले चार दिन तो बहुत कठिन गुजरे और ट्रकों के नीचे सो कर रातें बिताईं। फिर उनका संपर्क सरबत दा भला चैरिटेबिल ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एसपी सिंह ओबराय की टीम से हुआ। वह अपने पांचों साथियों समेत उनके पास गए। गुरुवार को भारत लौट आए। 
विज्ञापन


लवप्रीत सिंह ने बताया कि उसने बलौंगी मोहाली के गेट माइग्रेशन के एजेंट रोहित कुमार को 3-3 लाख रुपये देकर दुबई का वर्क परमिट लगवाया था लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि सिक्योरिटी कंपनी बंद हो गई है। वहां उनको दुबई के 2300 दराम, भारतीय रुपयों में 46 हजार रुपये, महीना वेतन देने का वादा हुआ था। उसने ब्याज पर तीन लाख रुपये लेकर एजेंट को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नौजवानों ने की वतन वापसी
लवप्रीत सिंह निवासी नंदपुर कलौड़ जिला फतेहगढ़ साहिब, नीरज कुमार जिला ऊना हिमाचल प्रदेश, दर्शनप्रीत सिंह मड़ौली कलां जिला रोपड़, अजय कुमार निवासी बल्लां रोपड़ और उमेश कुमार निवासी गांव घडुंआ मोहाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed