फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five person died, one injured in road accident in Punjab's Bathinda

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, तीन चचेरे भाइयों समेत पांच की मौत, एक घायल

Thu, 09 Jul 2020 07:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Jul 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Five person died, one injured in road accident in Punjab's Bathinda
बठिंडा में भीषण सड़क हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के बठिंडा में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसा बठिंडा-मानसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव रामनगर के समीप हुआ। यहां एक कार और तेल टैंकर की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। कार में सवार छह युवकों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक युवक घायल है। घायल की पहचान सीपा के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


घायल को घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सिविल अस्पताल मौड मंडी पहुंचाया, जहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। मृतकों में तीन चचेरे भाई अरमान सिंह, हरमन सिंह, दिनेश्वर सिंह निवासी गांव जोगेवाला और मनप्रीत सिंह समेत एक अन्य युवक शामिल है। जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार सवार अरमान सिंह, हरमन सिंह, दिनेश्वर सिंह, मनप्रीत सिंह, सीपा और एक अन्य युवक रामपुरा से वापस अपने गांव जोगेवाला व जज्जल की ओर जा रहे थे। जब वो गांव रामनगर के पास पहुंचे तो मौड मंडी की तरफ से आ रहे तेल टैंकर से आमने-सामने की भिंडत हो गई। हादसे में तीन चचेरे भाइयों समेत पांच युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं घायल युवक सीपा को लोगों ने कार की खिड़की और सीट काटकर बाहर निकाला।
विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि कैंटर का अगला हिस्सा दूसरी तरफ मुड़ गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची मौड मंडी पुलिस ने तेल टैंकर चालक को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। जबकि मृतकों के शवों को मौड मंडी अस्पताल पहुंचाया गया। थाना मौड के एसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही। पुलिस ने टैंकर चालक को मौके से गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed