फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five percent less rain than normal in Punjab and Six percent less in Haryana

Weather Update: पंजाब और हरियाणा से रूठे बदरा, दोनों राज्यों के 24 जिलों में कम बरसात

Sun, 10 Jul 2022 08:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Jul 2022 08:08 PM IST
सार

फाजिल्का और अमृतसर में क्रमश: 30 प्रतिशत और 27 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। नवांशहर, गुरदासपुर और जालंधर में क्रमश: 20 प्रतिशत, 16 प्रतिशत और 8 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हरियाणा के 22 जिलों में से पांच जिलों में कम बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Five percent less rain than normal in Punjab and Six percent less in Haryana
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून सीजन के दौरान पंजाब-हरियाणा से बादल रूठे हुए हैं। अभी तक दोनों राज्यों के 24 जिलों में अनुमान से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। दोनों राज्यों के औसत की बात करें तो पंजाब में सामान्य से तीन और हरियाणा में एक प्रतिशत कम बारिश हुई है। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में भी विभागीय अनुमान से 26 फीसदी कम बारिश हुई है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पंजाब-हरियाणा के 45 जिलों में से 24 ऐसे जिले चिह्नित किए गए हैं, जहां अनुमान से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चला है कि पिछले कुछ दिनों में एक जुलाई से अब तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में क्रमश: 94.1 मिमी, 91.9 मिमी और 304.2 मिमी बारिश हुई है। 

विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब के 23 में से 14 जिलों में कम बारिश दर्ज की गई है। अमृतसर में सामान्य से 45, बरनाला में 7, फाजिल्का में 32, गुरदासपुर में 16, होशियारपुर में 56, जालंधर में 17, मानसा में 28, मोगा में 45, मुक्तसर में 40, संगरूर में 3, एसबीएस नगर में 28 और तरनतारन में 46 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं हरियाणा के अंबाला में 24, भिवानी में 33, फरीदाबाद में 24, गुरुग्राम में 19, हिसार में 13, करनाल में 36, नूंह में 23, पलवल में 25, रेवाड़ी में एक और यमुनानगर में 10 प्रतिशत सामान्य से कम बारिश हुई है।

श्री फतेहगढ़ साहिब में सबसे अधिक बारिश
पंजाब के श्री फतेहगढ़ साहिब जिले में अब तक सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। यहां सामान्य से 81 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। इसके बाद मोहाली में 75 और लुधियाना में 60 प्रतिशत सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। यह आंकड़ा एक जून से 10 जुलाई तक का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed