फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five Patient Died in Private Hospital at Hisar of Panipat

हिसार: निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से पांच कोरोना मरीजों की मौत, सीएम ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

Mon, 26 Apr 2021 08:58 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Apr 2021 08:58 AM IST
सार

पानीपत और रेवाड़ी के बाद अब हिसार के निजी अस्पताल में पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
Five Patient Died in Private Hospital at Hisar of Panipat
हिसार में अस्पताल के बाहर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑक्सीजन की कमी के कारण हिसार के सोनी बर्न अस्पताल में कोरोना संक्रमित पांच मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में एक पंजाब, एक दिल्ली का और तीन हिसार जिले के निवासी थे। पांच मरीजों की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। जाट कॉलेज के पास स्थित सोनी बर्न अस्पताल में कोरोना संक्रमित 19 मरीज थे, जिनमें दो मरीजों को हालत में सुधार के बाद रविवार को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। अस्पताल में भर्ती 17 मरीजों में से वेंटिलेटर पर चल रहे 5 मरीजों की ऑक्सीजन की कमी के कारण सोमवार तड़के मौत हो गई।
विज्ञापन


इनकी हुई मौत 
हिसार जिले के उकलाना की इंद्र कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय राजेराम, बरवाला के गांव ढाणा खान बहादुर निवासी 43 वर्षीय राजेश्वर, आदमपुर के भाणा निवासी 26 वर्षीय सतेंद्र और पंजाब के मानसा जिले के 60 वर्षीय अरविंद शर्मा व  धर्म कॉलोनी नांगलोई दिल्ली निवासी 44 वर्षीय अनिल की मौत हो गई। 
विज्ञापन


ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के चलते मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। डीएसपी राजबीर सैनी भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को किसी तरह से शांत कर शवों को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। नागरिक अस्पताल के शव गृह में जगह न होने के चलते सभी शवों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 12 से 3 बजे तक नहीं मिली ऑक्सीजन 

रात 12 बजे के करीब हमने स्टाफ कर्मियों को ऑक्सीजन लेने के लिए सेक्टर 27-28 के ऑक्सीजन प्लांट भेजा था। तीन बजे तक हमें ऑक्सीजन नहीं मिली। एक दूसरे निजी अस्पताल से दो सिलिंडर लेकर आए, तब तक चार की मौत हो चुकी थी, जब तक गैस सिलिंडर को लगाया तब तक पांचवें की भी मौत हो चुकी थी। हमारी ओर से कोई लापरवाही नहीं बरती गई। - डॉ. रजत सोनी, संचालक, सोनी बर्न अस्पताल, हिसार।

ऑक्सीजन की कमी का बहाना 
हमारे पास तीन प्लांट थे। ऑक्सीजन की कमी का बहाना बनाया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधक चाहते तो दूसरे प्लांट से ले सकते थे। हमने अस्पताल के खिलाफ मेडिकल बोर्ड को लिखा है। - डॉ. प्रियंका सोनी, उपायुक्त, हिसार।

मामला मेरे संज्ञान में है, जांच के आदेश दिए हैं
यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। इसमें किसकी गलती रही, इसकी जांच होगी। इस बारे में न्यायिक जांच के लिए आदेश कर दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार दोषियों पर कार्रवाई करेंगे। - मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed