हिसार: निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से पांच कोरोना मरीजों की मौत, सीएम ने दिए न्यायिक जांच के आदेश
पानीपत और रेवाड़ी के बाद अब हिसार के निजी अस्पताल में पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इनकी हुई मौत
हिसार जिले के उकलाना की इंद्र कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय राजेराम, बरवाला के गांव ढाणा खान बहादुर निवासी 43 वर्षीय राजेश्वर, आदमपुर के भाणा निवासी 26 वर्षीय सतेंद्र और पंजाब के मानसा जिले के 60 वर्षीय अरविंद शर्मा व धर्म कॉलोनी नांगलोई दिल्ली निवासी 44 वर्षीय अनिल की मौत हो गई।
ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के चलते मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। डीएसपी राजबीर सैनी भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को किसी तरह से शांत कर शवों को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। नागरिक अस्पताल के शव गृह में जगह न होने के चलते सभी शवों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया।
रात 12 से 3 बजे तक नहीं मिली ऑक्सीजन
ऑक्सीजन की कमी का बहाना
हमारे पास तीन प्लांट थे। ऑक्सीजन की कमी का बहाना बनाया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधक चाहते तो दूसरे प्लांट से ले सकते थे। हमने अस्पताल के खिलाफ मेडिकल बोर्ड को लिखा है। - डॉ. प्रियंका सोनी, उपायुक्त, हिसार।
मामला मेरे संज्ञान में है, जांच के आदेश दिए हैं
यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। इसमें किसकी गलती रही, इसकी जांच होगी। इस बारे में न्यायिक जांच के लिए आदेश कर दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार दोषियों पर कार्रवाई करेंगे। - मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा।