फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five more test corona positive in Punjab, count rises to 38

पंजाब में बढ़ा कोरोना का प्रकोप, होशियारपुर में तीन, मोहाली-जालंधर में मिले एक-एक पॉजिटिव केस

Sat, 28 Mar 2020 09:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 28 Mar 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
Five more test corona positive in Punjab, count rises to 38
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

होशियारपुर जिले में तीन और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पांच हो गई है। नए मरीज गढ़शंकर के ब्लाक पोसी के गांव मोरांवाली के रहने वाले हैं और सबसे पहले पॉजिटिव पाए गए बुजुर्ग पाठी हरभजन सिंह के संपर्क में थे। इनमें हरभजन सिंह की पत्नी परमजीत कौर (60), बहू गुरप्रीत कौर (28) और पड़ोसन सुरिंदर कौर (66) शामिल हैं।

विज्ञापन


पहले से पॉजिटिव पाए गए दो मरीजों हरभजन सिंह और उसके बेटे के संपर्क में आने वाले 96 व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 67 मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें से तीन ही पॉजिटिव पाए गए हैं। गांव मोरांवाली के आसपास के गांव बसियाला, ऐमां जट्टां, पंडोरी, बिंझों और सूनी आदि को सील किया जा चुका है। 
विज्ञापन


इन गांवों में पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए व्यक्तियों की खोज करके उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में 9 मरीज दाखिल हैं। यह मरीज मोरांवाली, मेहिन्दवानी और सैला खुर्द के हैं और यह भी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में थे। सेहत विभाग की टीमों से तरफ से प्रभावित गांवों में जाकर शुक्रवार को 20 सैंपल और एकत्रित किए गए जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर के विरकां में मिला कोरोना पॉजिटिव

जालंधर में शुक्रवार को एक और पॉजिटिव केस मिलने से संख्या पांच हो गई है। मरीज गोराया के गांव विरकां में दो दिन पहले मिले तीन पॉजिटिव केस  के संपर्क में था। फिल्लौर के निकट विरकां में शुक्रवार को नया मामला सामने आने से गांव दहशत का माहौल पैदा हो गया। हालांकि पुलिस ने गांव को पूरी तरह सील कर रखा है।

गुरुवार को भी जालंधर के निजात्म नगर की रहने वाली एक महिला का कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. टीपी सिंह का कहना है कि गांव विरकां का नया मामला भी नवांशहर के पाठी से जुड़ा है। नवांशहर के कोरोना वायरस संक्रमित पाठी बलदेव सिंह के संपर्क में आने वाले उसके भतीजे के मित्र के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसकी रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है। सेहत विभाग की टीमों ने उसके संपर्क में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। शुक्रवार को कोरोना ग्रस्त पाया गया 27 साल का युवक मृतक बलदेव सिंह के भतीजे का दोस्त है।

सेहत विभाग के अधिकारियों ने गांव विरकां को पहले ही सील कर रखा है और वहां पर किसी को आने जाने की परमिशन नहीं है। लोगों को उनके घरों में क्वारंटीइन किया है। लेकिन सेहत विभाग की टीम ने मृतक बलदेव सिंह के तीन रिश्तेदारों को फिल्लौर आइसोलेशन में रखा था। वहां पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो इस परिवार को जालंधर सिविल अस्पताल शिफ्ट किया गया और साथ ही उनके निकटवर्ती लोगों को आइसोलेट किया गया, जिसमें एक 27 साल के युवक में कोरोना शुक्रवार को पॉजिटिव पाया गया है।

यूके से लौटी महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
पिछले तीन दिनों तक राहत के बाद शुक्रवार को मोहाली जिला प्रशासन में उस समय फिर से हड़कंप मच गया जब सेक्टर-69 की रहने वाली एक महिला को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। महिला का पति पहले ही कोरोना से पीड़ित है। उसका इलाज जीएमएसएच सेक्टर-16 चंडीगढ़ में चल रहा है। पीड़ित महिला को प्रशासन ने ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ में बनाए गए स्पेशल कोरोना वार्ड में दाखिल करवाया है। 

वहीं, महिला के इलाके को पूरी तरह कब्जे में लेकर सेहत विभाग और निगम की टीमों ने सैनिटाइज करने से लेकर अन्य प्रक्रियाएं पूरी की। इस एरिया में आसपास से 8 लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। वहीं, अब मोहाली में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 6 पहुंच गई है। दोनों पति-पत्नी यूके से लौटे थे।

पटियाला में कोरोना के दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव   

सरकारी राजिंदरा अस्पताल में कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि पटियाला जिले की दो महिलाओं जिनको फ्लू जैसे लक्षण होने पर पिछले दिनों सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया था, उनके कोरोना वायरस के सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। 

शुक्रवार को कोई भी कोरोना का संदिग्ध मरीज रिपोर्ट नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के आदेश अनुसार जरूरतमंद मरीजों के घरों में दवा पहुंचाने के लिए केमिस्टों को सेहत विभाग की ओर से पहचान पत्र जारी किए गए हैं। डॉ. मल्होत्रा ने लोगों को अपील की कि कोरोना से बचने के लिए घरों में ही रहें

फतेहगढ़ साहिब में 14 सैंपलों की जांच में 13 नेगेटिव
सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया है कि जिले में मौजूदा समय तक एक भी कारोना वायरस का केस नहीं पाया गया। बताया कि सेहत विभाग की ओर से 14 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 13 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने लोगों से सेहत विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन यकीनी बनाने और आपस में तय दूरी बना कर रखने की अपील की, ताकि कोरोना वायरस की चेन को तोड़ा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed