{"_id":"669e3768db04988cd40a1bb1","slug":"five-mm-rain-in-chandigarh-on-monday-light-rain-in-some-sectors-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में पांच एमएम बारिश, पंचकूला में नहीं गिरी एक भी बूंद, मोहाली में भी तेज बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में पांच एमएम बारिश, पंचकूला में नहीं गिरी एक भी बूंद, मोहाली में भी तेज बरसात
Mon, 22 Jul 2024 04:12 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:12 PM IST
सार
चंडीगढ़ में सोमवार दोपहर हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। शहर में कुल पांच एमएम बारिश हुई है। मोहाली में भी तेज बरसात हुई है। वहीं, पंचकूला सूखा रहा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीते कई दिनों से ट्राईसिटी में बारिश नहीं हो रही थी। हालांकि सोमवार को मौसम मेहरबान हुआ और चंडीगढ़ में दोपहर 12 और एक बजे के बीच बारिश हुई। वहीं मोहाली में तेज बरसात हुई है। पंचकूला बिल्कुल सूखा रहा। पंचकूला में एक भी बूंद नहीं गिरी। हालांकि चंडीगढ़ के कुछ सेक्टरों में तेज बारिश और कुछ में बूंदाबांदी हुई। वहीं, मोहाली के नयागांव में जोरदार बारिश हुई है। नयागांव की गलियों में पानी भर गया। इस कारण लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
सोमवार को चंडीगढ़ में कुल पांच एमएम बारिश हुई है। दोपहर में कुछ सेक्टरों में रुक-रुक कर बरसात हुई, तो कुछ सेक्टरों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। जिससे बीते कई दिनों से गर्मी और उमस की मार झेल रहे लोगों को कुछ हद तक राहत महसूस हुई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में इस मॉनसून सीजन में अभी तक 180.3 एमएम बारिश हो चुकी है। जो सामान्य बारिश से 45.9 एमएम कम है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अच्छी बरसात होगी। जुलाई के अंत में मॉनसून ज्यादा सक्रिय रह सकता है। वर्ष 2023 में चंडीगढ़ में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई थी। 2023 में 693.2 एमएम बारिश हुई थी। 2022 में 473.3 एमएम, 2021 में 128.6 एमएम और 2020 में 302.6 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन