फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five members of Panchayat of village Gosala suspended for not spending grant properly

Chandigarh News: ग्रांट सही से खर्च न करने पर गांव गोसला की पंचायत के पांच सदस्य निलंबित

Sun, 23 Jul 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Five members of Panchayat of village Gosala suspended for not spending grant properly
कुराली। गांव गोसला की पंचायत के पांच सदस्यों को गांव के विकास कार्यों में सहयोग न करने और सरकार द्वारा जारी ग्रांट को खर्च करने में बाधा उत्पन्न करने को लेकर निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक ने कहा कि गोसला के पांच पंच गांव के विकास कार्यों में कोई दिलचस्पी नहीं न लेकर लोक सेवक के तौर पर काम नहीं कर रहे थे। वहीं, डायरेक्टर ग्रामीण विकास एवं पंचायत को लिखित रूप से अवगत करवाया गया कि गोसला पंचायत के पांच पंचायत मेंबर मनदीप कौर, हरजिंदर कौर, बलजिंदर सिंह, शमशेर सिंह और सुखराज कौर पंचायत की कार्यवाही में भाग लेने के बावजूद विकास कार्यों का भुगतान करते समय हस्ताक्षर करने से इनकार करते हैं।
विज्ञापन

डीडीपीओ की रिपोर्ट अनुसार उक्त पंचायत मेंबर पंजाब निर्माण प्रोग्राम स्कीम प्राप्त ग्रांट को खर्च करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त पंचायत मेंबरों ने पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला भी विभाग के ध्यान में आया था जिस संबंधी फैसला पेंडिंग चल रहा है। उक्त दोनों मामलों को लेकर डायरेक्टर ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग ने पंचायती एक्ट तहत गोसला के पांच पंचायत मेंबरों को पंचायती राज एक्ट के तहत उनके पद से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed