फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five lakhs were cheated on the pretext of recruitment in Railways, case registered against BJP worker and her husband

Chandigarh News: रेलवे में भर्ती का झांसा देकर पांच लाख ठगे भाजपा कार्यकर्ता और उसके पति पर मामला दर्ज

Sun, 24 Mar 2024 04:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Five lakhs were cheated on the pretext of recruitment in Railways, case registered against BJP worker and her husband
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। रेलवे में भर्ती करवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी मारने का मामला सामने आया है। आरोपियों की पहचान भाजपा की महिला कार्यकर्ता सर्बजीत कौर व जसवंत सिंह निवासी गली फौजा सिंह मोहल्ला नानकसर तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला सरवन सिंह निवासी पडौरी गोला निवासी तरनतारन के बयान पर दर्ज हुआ है।


शिकायतकर्ता सरवन सिंह निवासी पंडौरी ने बताया कि उनके बेटे अमृतपाल सिंह व मंगल सिंह निवासी गांव मल्लियां फौज से रिटायर्ड हुआ था और वर्ष 2018 में रेलवे में भर्ती के लिए पोस्ट आने पर उसमें भर्ती होने का फार्म भरा। अमृतपाल सिंह, जो निशाने खालसा गतका पार्टी के सदस्य हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी जंडियाला फाटक तरनतारन के पास गतका सीखता था और मंगल सिंह का भतीजा निशान सिंह भी हरप्रीत सिंह के पास गतका सीखता था। उन्होंने रेलवे में भर्ती होने संबंधी हरप्रीत सिंह से बातचीत की। हरप्रीत सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की एक जिला प्रधान सर्बजीत कौर बाठ हैं, जिसकी सेंटर में काफी जान पहचान है। उसने बताया कि वह उसे रेलवे में भर्ती करवा सकती है। उसने सर्बजीत कौर से उसे मिलाने की बात कही। अमृतपाल सिंह और मंगल सिंह के रिश्तेदारों ने सर्बजीत कौर बाठ व उसके पति से मुलाकात की। जिन्होंने रेलवे में भर्ती होने के लिए प्रति व्यक्ति 3 लाख 50 हजार रुपये की मांग की। सर्बजीत कौर ने कहा कि 1 लाख 50 हजार रुपये भर्ती करवाने से पहले और 2 लाख रुपये भर्ती करवाने के बाद देने होंगे। 31 जनवरी 2019 को सरवन सिंह ने 1 लाख 50 हजार रुपये और मंगल सिंह ने 1 लाख 50 हजार रुपये (कुल 3 लाख) सर्बजीत कौर के घर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी व निशान सिंह के सामने सर्बजीत कौर व उसके पति को दे दिए। बाद में उनसे 15 हजार रुपये दिल्ली जाने का खर्च व बाकी की रकम के चेक ले लिए। उन्होंने बताया कि रेलवे भर्ती का रिजल्ट आने पर उसमें अमृतपाल व मंगल सिंह का नाम लिस्ट में नहीं था। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका नंबर मंत्री कोटे में आएगा। इस बात की कॉल रिकार्डिंग भी उसने सबूत के तौर पर पेश की। बाद में न तो आरोपियों ने उनके पैसे वापस किए और न ही उन्हें रेलवे में भर्ती करवाया। स्टेट क्राइम पुलिस ने जांच के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed