फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five killed in road accidents in Pathankot and Hoshiarpur

सड़क हादसों में पांच की मौत: पठानकोट में तीन लोगों ने गंवाई जान, होशियारपुर में दो लोगों ने दम तोड़ा

Tue, 08 Feb 2022 08:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Feb 2022 08:38 PM IST
सार

पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। पठानकोट में दो सड़क हादसों में तीन लोगों और होशियारपुर में दो सड़क हादसों में दो लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

विज्ञापन
Five killed in road accidents in Pathankot and Hoshiarpur
पठानकोट में जान गंवाने वाले युवकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाइवे पर गांव कानवां के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चला रहा व्यक्ति वहां से फरार हो गया। मृतकों की पहचान सैली कुल्लियां निवासी (19) केशव और दौलतपुर निवासी (20) गिन्नी के तौर पर हुई है। दोनों की मौत के बाद इलाके में मातम छाया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों युवक फोटोग्राफी का काम करते थे और दीनानगर में किसी शादी की कवरेज में गए थे। वापसी पर हादसा हो गया। सैली कुल्लियां के पार्षद विजय भगत ने बताया कि केशव और गिन्नी दोनों आपस में रिश्तेदार थे। वह दीनानगर में किसी शादी समारोह में फोटोग्राफी का काम करने गए थे। वापसी पर अन्य मोटर साइकिल पर साथ गए दोस्त के साथ कानंवा के पास बाइक में पेट्रोल डलवाने को रुके। पेट्रोल नहीं मिला। जिसके बाद वह बाइक को धकेल बाहर लाए। इसी दौरान पीछे से एक ट्रैक्टर ने टक्कर मारी और ट्रॉली ने दोनों को कुचल दिया। 
विज्ञापन


तीसरे दोस्त ने ट्रॉली का पीछा किया। ट्रॉली चालक भाग गया। उनका दोस्त उन्हें निजी अस्पताल लेकर गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना कानवां की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की पहचान में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिप्पर व कार की टक्कर में एक की मौत
उधर, नरोट जैमल सिंह-दीनानगर मार्ग पर कोलियां अड्डा के निकट खनन सामग्री ले जाने वाले एक टिप्पर व एक कार की टक्कर हो गई। इससे कार सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में बैठा दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पठानकोट के सिविल अस्पताल भेजा गया। घटना देर रात करीब एक बजे की है।
 
मृतक की पहचान दलविंदर सिंह निवासी अबरोल नगर पठानकोट के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान नारायण सिंह निवासी गांव कोट भटीयां के रूप में हुई। दुर्घटना के बाद चालक टिप्पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पुलिस थाना तारागढ़ के एएसआई बलविदर सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात कार सवार दो युवक नरोट जैमल सिंह की ओर से पठानकोट की तरफ जा रहे थे। गांव कोलिया के निकट सामने से आ रहे एक टिप्पर की कार से टक्कर हो गई। जिस समय दुर्घटना हुई उस समय धुंध बहुत ज्यादा थी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस नाका कथलौर पुल के मुलाजिम मौके पर पहुंचे और कार से युवकों को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सड़क हादसों में दो की मौत
होशियारपुर में सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक राजिंदर सिंह निवासी टूटोमजारा ने थाना गढ़शंकर की पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसका भाई हरविंदर सिंह एक मोबाइल रिपेयर की दुकान पर कार्यरत है। उसने बताया कि जब उसका भाई घर आ रहा था तो किसी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया, जिसके चलते हरविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
 
गढ़शंकर की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जबकि अहिराना कलां के निवासी राम लुभाया ने मॉडल टाउन की पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसका भांजा हरजिंदर सिंह उर्फ राजा निवासी अहिराना खुर्द अपने दोस्त धीरज कुमार के साथ बाइक पर था। एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उसने बताया कि हरजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धीरज कुमार घायल हो गया। उसने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed