फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four killed after tractor trolley overturns in Sirsa

सिरसा में बड़ा हादसा: रूपावास गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पंजाब के चार श्रद्धालुओं की मौत और 16 घायल

Fri, 24 Nov 2023 12:23 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Nov 2023 12:23 AM IST
सार

घायलों को नाथूसरी चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक नहीं होने के कारण सभी को सिरसा रेफर कर दिया गया। सिरसा में सरकारी व निजी अस्पतालों में घायलों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Four killed after tractor trolley overturns in Sirsa
Haryana News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के शहर पातडा मंडी से गोगामेड़ी धोक मारने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली गुरुवार की रात गांव रूपावास के पास चोपटा नोहर रोड पर ट्रैक्टर का हुक टूटने के कारण पलट गई। महिला, बच्चों समेत कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। दो व्यक्तियों और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिलाओं और बच्चों सहित 16 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को नाथूसरी चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक नहीं होने के कारण सभी को सिरसा रेफर कर दिया गया। सिरसा में सरकारी व निजी अस्पतालों में घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि चोपटा नोहर रोड के पास गुरुवार रात आठ बजे के करीब महिलाओं व बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर देखा तो ट्रॉली पलटी थी और लोग नीचे दबे थे। आस-पड़ोस के खेतों व गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस और पुलिस को भी सूचित किया गया। ग्रामीणों ने पलटी हुई ट्रॉली को हटाया और नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 60 वर्षीय भील सिंह व एक अन्य व्यक्ति और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को एंबुलेंस से नाथूसरी चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को सामान्य अस्पताल सिरसा भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार हुआ हादसा

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रॉली में बीड बनाकर ऊपर और नीचे दोनों जगहों पर महिलाएं, बच्चे और पुरुष बैठे थे। ट्रैक्टर जब चोपटा नोहर रोड पर पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित हो गया। इस कारण ट्रैक्टर का हुक टूट गया और ट्रॉली पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed