{"_id":"5e6913538ebc3eeb2b0b188f","slug":"five-ias-one-ifs-officer-transferred-appointment-order-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः पांच आईएएस और एक आईएफएस अफसर का तबादला, नियुक्ति आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः पांच आईएएस और एक आईएफएस अफसर का तबादला, नियुक्ति आदेश जारी
Thu, 12 Mar 2020 09:05 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 12 Mar 2020 09:05 AM IST
सार
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पांच आईएएस व एक आईएफएस अफसर के तबादले व नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। सीएम के एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी आईएफएस योगेंद्र चौधरी की ताकत बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक)
- फोटो : social media
विस्तार
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पांच आईएएस व एक आईएफएस अफसर के तबादले व नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। सीएम के एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी आईएफएस योगेंद्र चौधरी की ताकत बढ़ाई गई है। सीएम के एपीएस पद की जिम्मेवारी के साथ-साथ वे खेल एंव युवा मामले विभाग के प्रधान सचिव व हरियाणा फोरेन कारपोरेशन विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेवारी भी संभालेंगे।
विज्ञापन
आईएएस त्रिलोक चंद गुप्ता का भी कद बढ़ा है। उन्हें हरियाणा हाउसिंग विभाग के एसीएस की अतिरिक्त जिम्मेवारी मिली है। राजा शेखर वुंदरू अब पशु पालन एवं डेयरी विभाग के प्रधान सचिव की अतिरिक्त, शेखर विद्यार्थी भी पर्यावरण विभाग के निदेशक व क्लाइमेट चेंज विभाग के स्पेशल सचिव की अतिरिक्त व हरदीप सिंह भी हरियाणा मेडिकल सर्विसस कारपोरेशन लिमिटेड के एमडी व पशुपालन एवं डेयरी विभाग के स्पेशल सचिव की अतिरिक्त जिम्मेवारी भी संभालेंगे।
विज्ञापन