{"_id":"591eff284f1c1b864bf24b2a","slug":"five-hundred-rupees-fake-currency-patiala-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"500 का नोट हूबहू छाप देते थे, पूरे गिरोह का ऐसे हुआ भंड़ाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 का नोट हूबहू छाप देते थे, पूरे गिरोह का ऐसे हुआ भंड़ाफोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Fri, 19 May 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
जाली करंसी छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की पुलिस ने पांच सौ रुपये की जाली करंसी छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कंप्यूटर और प्रिंटर के जरिये जाली नोट तैयार कर इसकी तस्करी करते थे। वे दुकानदारों को यह नोट असली बताकर देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 84 हजार 500 रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। पकड़े जाने वाले सभी एक ही गैंग के मेंबर हैं। यह गैंग नकली नोटों को चलाने के लिए दुकानदारों को निशाना बनाता था।
एसएसपी डॉ. एस भूपति ने बताया कि सिटी पातड़ां पुलिस चौकी की टीम एसआई लखविंदर सिंह के नेतृत्व में शहर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि अमन उर्फ जानी निवासी सरदार बस्ती संगरूर, गुरलाल सिंह निवासी अताला थाना घग्गा, लखवीर सिंह उर्फ लखी निवासी न्याल थाना पातड़ां अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ पातड़ां के बाजार में जाली करंसी को असली के तौर पर इस्तेमाल कर सामान खरीद रहे हैं। इनके बारे में जैसे ही दुकानदारों को भनक लगी आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

कंप्यूटर सेंटर में छपते थे पांच सौ के जाली नोट
तत्काल हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आरोपियों को शेर-ए-पंजाब ढाबा घग्गा के पास गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान अमन उर्फ जानी के पास से 500 रुपये की जाली करंसी के 50 नोट, गुरलाल के पास से 500 रुपये की जाली करंसी के 20 नोट, लखवीर सिंह उर्फ लखी के पास से 500 रुपये की ही जाली करंसी के 10 नोट बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार गिरोह के सरगना जसवीर सिंह उर्फ जस्सी निवासी हरीपुरा बस्ती भवानीगढ़ के खिलाफ पहले भी जाली करंसी के मामले में मुकदमा दर्ज है। उसके पास से जाली करंसी तैयार करने वाला प्रिंटर समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। साथ ही उसके पास से 500 रुपये की जाली करंसी के 49 नोट, जयदेव उर्फ जजी निवासी सरदार कालोनी संगरूर के पास से भी 500 रुपये की जाली करंसी के 40 नोट और बिना नंबर की एक स्कूटरी बरामद की गई। जयदेव भी पहले जाली करंसी के मामले में आरोपी रह चुका है।
कंप्यूटर सेंटर में छपते थे पांच सौ के जाली नोट
पुलिस ने रणीके रोड धुरी स्थित एक कंप्यूटर सेंटर से जाली नोट छापने के मामले में प्रयोग किए जाने वाले कंप्यूटर और प्रिंटर समेत अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस गिरफ्त में आए जसवीर सिंह समेत अन्य आरोपी इसी कंप्यूटर सेंटर में जाली करंसी छापने का काम करते थे। गिरोह में शामिल सदस्य ही इसे असली बताकर बाजार में खपाते थे। पुलिस की ओर से आरोपियों से पूछताछ जारी है।