फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five heritage furniture of Chandigarh sold in Belgium for one crore

बेल्जियम में एक करोड़ में बिके चंडीगढ़ के पांच हेरिटेज फर्नीचर

Thu, 24 Jun 2021 11:16 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Five heritage furniture of Chandigarh sold in Belgium for one crore
चंडीगढ़। बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में चंडीगढ़ के पांच हेरिटेज फर्नीचरों की नीलामी की गई। इनकी कुल बोली एक करोड़ से ज्यादा की लगी। यह नीलामी बीते 23 जून को हुई है। बता दें कि शहर के हेरिटेज फर्नीचरों की नीलामी विदेश में बेरोकटोक जारी है। 2021 में अब तक कई देशों में 11 बार चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर नीलाम हो चुके हैं, लेकिन यूटी प्रशासन के अधिकारी जागने को तैयार नहीं।
विज्ञापन

ब्रुसेल्स में जिन हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी हुई है, उनमें एक सोफा (20.73 लाख), कमेटी चेयर (30 लाख), एक डेस्क (28 लाख) और दो कुर्सियां (28.79 लाख) शामिल हैं। इस नीलामी को लेकर हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और बेल्जियम में भारत के राजदूत संतोष झा को शिकायत भेजी है और मामले में कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में होने वाली इस तरह की किसी भी नीलामी को रोका जा सके।
विज्ञापन

शिकायत में जग्गा ने कहा कि भविष्य में हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी को रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार हेरिटेज फर्नीचर देश से बाहर कैसे पहुंच रहा है और जो भी फर्नीचर की तस्करी में शामिल है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा यहां स्थानीय स्तर पर भी इसकी चोरी रोकने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाने की मांग की है। इन आइटम्स को देश से बाहर भेजने के लिए जो दस्तावेज इस्तेमाल किए गए, उनकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed