{"_id":"5e0baaef8ebc3e87c67ecb5b","slug":"five-day-remand-accused-of-killing-two-hsa-students-chandigarh-news-pkl3616910149","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसए के दो छात्रों की हत्या के आरोपी पांच दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसए के दो छात्रों की हत्या के आरोपी पांच दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते 18 दिसंबर को सेक्टर-15डी में हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन (एचएसए) से जुड़े दो छात्रों अजय और विनीत की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या करने वाले तीन आरोपी अंकित नरवाल, सुनील उर्फ सिल्लू नंदल और विक्की कालिया को क्राइम ब्रांच ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। टीम अब हत्या के बारे में और अहम जानकारियां जुटाएगी। वहीं, टीम अभी फरार दो आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस के उच्चाधिकारियों का दावा है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पूछताछ में खुलासा हुआ था कि बीते 16 दिसंबर को अंकित नरवाल और आशू नैन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान आशू नैन ने अंकित के सिर पर बियर की बोतल फोड़ दी। इसके अलावा मारे गए दो छात्र अजय और विनीत भी लड़ाई-झगड़े में शामिल थे। इसी बात को लेकर इनमें रंजिश चल रही थी। इसके बाद पांच लोगों ने मिलकर दोनों को गोलियों से भून दिया। वारदात के बाद सभी मुंबई, अहमदाबाद, राजस्थान, समेत अन्य राज्यों में छिपते रहे, जबकि पुलिस अभी दो हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। क्राइम ब्रांच आरोपियों को दबोचने के लिए मुंबई, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, गुजरात, यूपी, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कई हिस्सों में छापेमारी कर आरोपियों के बारे में अहम जानकारियां जुटाईं और बीते सोमवार को गुप्त सूचना पर नाका लगाकर तीनों को किशनगढ़ चौक के पास से धर दबोचा था।