फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five-day campaign ineffective... order while the team is there, chaos as soon as they leave

Chandigarh News: पांच दिन का अभियान बेअसर... टीम रहते व्यवस्था, जाते ही अराजकता

Tue, 23 Dec 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Five-day campaign ineffective... order while the team is there, chaos as soon as they leave
चंडीगढ़। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की ओर से अतिक्रमण और अवैध वेंडरों के खिलाफ चलाया गया पांच दिन का विशेष अभियान जमीनी स्तर पर बेअसर रहा है। 18 से 22 दिसंबर तक चले अभियान के दौरान नगर निगम ने 738 चालान काटे। प्रति चालान औसतन करीब दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया जिससे निगम को लगभग 14.76 लाख रुपये का राजस्व मिला लेकिन इसके बावजूद शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटता नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन

सेक्टर-22, सेक्टर-37, सेक्टर-15, पटेल मार्केट, मनीमाजरा, सेक्टर-21 समेत अधिकतर प्रमुख बाजारों में हालात पहले जैसे ही बने हुए हैं। निगम की टीम के पहुंचते ही अतिक्रमण करने वालों को पहले से सूचना मिल जाती है। नतीजतन, ज्यादातर वेंडर और दुकानदार अस्थायी तौर पर सामान अंदर कर लेते हैं और कार्रवाई खत्म होते ही दोबारा फुटपाथों और सड़कों पर कब्जा कर लेते हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जब तक निगम की टीम मौके पर रहती है, तब तक बाजारों में रास्ते साफ दिखते हैं लेकिन टीम के जाते ही हालात फिर वही हो जाते हैं। इससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर अवैध वेंडरों के साथ नियमित दुकानदार भी सरकारी जमीन पर कब्जा किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों की जमीन पर ढाबा, एक दिन में 92 चालान
सोमवार को सेक्टर-9सी में करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से ढाबा चला रहे एक वेंडर का सामान हटाया गया। वेंडर के पास लाइसेंस था लेकिन उसने हजारों वर्ग फुट जमीन पर कब्जा कर रखा था। सोमवार को 92 अवैध वेंडरों के चालान काटे गए।


व्यापार मंडल ने उठाए सवाल
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने कहा कि बाजारों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि अवैध वेंडर अब भी खुलेआम दुकानें लगा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार नगर निगम के पास अवैध वेंडरों को हटाने के लिए अब केवल दो दिन शेष हैं, जबकि स्टे वाले मामलों का निपटारा 21 दिन में करना होगा।
कोट
अभियान के बाद दोबारा अतिक्रमण होने की सूचनाएं मिल रही हैं। इसे लेकर विशेष रणनीति बनाई जाएगी और कार्रवाई और सख्त की जाएगी। -हरप्रीत कौर बबला, मेयर
पांच दिन में हुए चालान
18 दिसंबर: 310
19 दिसंबर: 123
20 दिसंबर: 87
21 दिसंबर: 126
22 दिसंबर: 92





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed