{"_id":"6918d4b7a1872d2db103eb6e","slug":"five-cities-in-haryana-have-an-aqi-of-over-300-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-872188-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हरियाणा में पांच शहरों का एक्यूआई 300 पार, पराली जलाने के 17 मामले आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हरियाणा में पांच शहरों का एक्यूआई 300 पार, पराली जलाने के 17 मामले आए
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के पांच जिलों की आबोहवा खराब स्थिति में है। वहीं, शनिवार को पराली जलाने के 17 नए मामले आए हैं। एक दिन पूर्व आठ जिले बेहद खराब श्रेणी में थे। देशभर में सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 418 है जो गंभीर श्रेणी में आता है। हरियाणा में भिवानी 325, धारूहेड़ा 302, फतेहाबाद 336, गुरुग्राम 305 और सोनीपत का एक्यूआई 370 है। हरियाणा में पराली जलाने के कुल 520 मामले आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा जींद में 154 मामले हैं। इसी तरह टॉप 5 में फतेहाबाद 80, हिसार 60, कैथल 59 और सोनीपत 43 मामले आ चुके हैं। हालांकि, पिछले साल 15 नवंबर 2025 तक 1035 पराली जलाने के मामले आ चुके थे। इसके अनुसार अभी तक मामले 50 फीसदी कम है।
10 दिनों में टॉप प्रदूषित शहर -
तारीख शहर एक्यूआई
6 नवंबर - रोहतक - 348
7 नवंबर - बल्लभगढ़ - 313
8 नवंबर - रोहतक - 374
9 नवंबर - बहादुरगढ़ -436
10 नवंबर - बहादुरगढ़ - 373
11 नवंबर - जींद - 418
12 नवंबर - बहादुरगढ़ - 421
13 नवंबर - बहादुरगढ़ - 466
14 नवंबर - बहादुरगढ़ - 388
15 नवंबर - गुरुग्राम - 370