{"_id":"5cba34a5bdec22142a721a23","slug":"five-bjp-candidates-filed-nomination-including-mp-ramesh-kaushik-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद रमेश कौशिक समेत पांच ने भरा नामांकन, भाजपा प्रत्याशी ने पर्चा भरने के बाद निकाला रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद रमेश कौशिक समेत पांच ने भरा नामांकन, भाजपा प्रत्याशी ने पर्चा भरने के बाद निकाला रोड शो
Sat, 20 Apr 2019 02:20 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 20 Apr 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद रमेश कौशिक
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशी व सांसद रमेश कौशिक का नामांकन कराने के लिए राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेताओं का जमावड़ा लग गया। रमेश कौशिक का नामांकन कराने के लिए प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन समेत तीन चेयरमैन व सीएम के ओएसडी राजीव जैन भी पहुंचे हुए थे। सांसद रमेश कौशिक के साथ ही उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने भाजपा से नामांकन किया, जबकि अन्य दो सतीश राज देशवाल व अश्वनी ने निर्दलीय नामांकन किया।
विज्ञापन
सांसद रमेश कौशिक का नामांकन कराने के लिए वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु लघु सचिवालय में पहुंचे, जबकि प्रदेश प्रभारी अनिल जैन समेत अन्य मंत्री व नेता कार्यालय पर मौजूद रहे। रमेश कौशिक के साथ ही उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी का नामांकन कराया गया। नामांकन में लगभग एक घंटे का समय लगा और नामांकन करने के बाद प्रदेश प्रभारी, मंत्रियों समेत अन्य नेताओं ने शहर में रोड शो निकाला।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, कैप्टन अभिमन्यु, कविता जैन, सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत, चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, वाइस चेयरमैन ललित बत्रा, रविंद्र कौशिक, राजेंद्र कौशिक, देवेंद्र कौशिक, जिला अध्यक्ष धर्मवीर नांदल, ओम प्रकाश आत्रेय, मोहनलाल बड़ौली, सुनील चौहान, संजय चौहान, मीडिया प्रभारी नीरज आत्रेय, रविंद्र दिलावर, आजाद नेहरा, विक्की भारद्वाज, सुनैना भारद्वाज, मनोज जैन, गुलशन ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अन्य पार्टियां आपस में दूसरे व तीसरे नंबर के लिए लड़ रहीं : कैप्टन अभिमन्यु
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भाजपा की किसी से टक्कर नहीं है, क्योंकि इस बात से पता चलता है कि अन्य पार्टियां अपने प्रत्याशी तक उतारने से डर रही हैं। वहीं जिन पार्टियों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं, वह पहले नंबर की जगह दूसरे, तीसरे नंबरों के लिए आपस में लड़ रही हैं। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की हरियाणा में रैलियां होगी, जिनकी जगह को स्टेट यूनिट तय कर रही है।