फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five arrested for breaking glass of vehicles and firing

गाड़ियों के शीशे तोड़ने व फायरिंग करने वाले पांच गिरफ्तार

Mon, 12 Apr 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for breaking glass of vehicles and firing
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट में गाड़ियों के शीशे तोड़ने और हवा में फायरिंग करने के मामले में मलोया पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि झगड़े का बदला लेने के लिए आरोपियों ने नशे में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की पहचान डड्डूमाजरा निवासी राजकुमार (24), सेक्टर-25 निवासी अभिषेक (23) और मोनू उर्फ मरोड़ी (24), गोहाना निवासी मुकेश उर्फ गुल्लू (25) और हर्षदीप उर्फ मोनू (26) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने तीन कट्टे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-38 निवासी देवेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 8 अप्रैल की सुबह उनके घर के नीचे खड़े उनके टाटा सफारी गाड़ी के शीशे टूटे थे। वहीं, पड़ोसी की गाड़ी के भी शीशे टूटे हुए थे। सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े गए थे। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि 5-6 युवकों ने गाड़ियों के शीशे तोड़े और हवाई फायर कर फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों को हरियाणा के गोहाना से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता के भाई व उसके साथी ने कुछ समय पहले उनके साथ मारपीट की थी। इसकी रंजिश में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा उनका मकसद शहर में वर्चस्व बढ़ाने के लिए लोगों में अपनी दहशत कायम करना भी था ताकि वह स्थानीय व्यापारियों, मीट शॉप विक्रेता, दुकानदारों व अन्य से उगाही कर सकें। आरोपियों पर लूट, डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। इनमें आरोपी मोनू उर्फ मरोड़ी पर चंडीगढ़ के अलग-अलग थानों में हत्या समेत 20 मामले दर्ज हैं। रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पुलिस ने आरोपियों का 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed