फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five accused of loot arrested by abohar police

Abohar: घर में घुसकर लूटपाट करने के पांच आरोपी गिरफ्तार, फर्म का पुराना मुनीम भी आरोपियों में शामिल

Mon, 01 Apr 2024 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 05:01 PM IST
सार

पुलिस ने काबू किए गए लुटेरों से लूटी गई एक सोने की चेन, सोने के टॉप्स, लूटा हुआ मोबाइल, एयर पिस्टल और दो मोटरसाइकिल बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
Five accused of loot arrested by abohar police
मामले की जानकारी देतीं एसएसपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अबोहर में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को तेजधार हथियारों से लहूलुहान कर लूटपाट करने के मामले को पुलिस ने 24 घंटे में ट्रेस कर लिया है। पुलिय ने पांच आरोपियों को काबू किया है जिसमें से एक कई साल तक पीड़ित परिवार के यहां मुनीमी करता रहा है। 
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि अबोहर की गली नंबर 10 के निवासी आढ़ती तेज प्रकाश नागपाल की पत्नी विजय नागपाल को शनिवार को बदमाशों ने घर में घुस कर तेजधार हथियारों से घायल कर लूट लिया था। जिला पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए टीमें बनाकर तकनीकी मदद व सीसीटीवी कैमरों के सहायता से पांचों लुटेरों को काबू कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने काबू किए गए लुटेरों से लूटी गई एक सोने की चेन, सोने के टॉप्स, लूटा हुआ मोबाइल, एयर पिस्टल और दो मोटरसाइकिल बरामद कर लिए हैं। काबू किए गए लुटेरों के नाम विक्रम सिंह वासी घल्लु, दीपू वासी बजीदपुर कटियांवाली, विक्रम उर्फ विजय, सज्जन कुमार और राजकुमार वासी गांव केराखेड़ा हैं। इनमें से विक्रम उर्फ विजय तेज प्रकाश नागपाल की आढ़त की फर्म पर 2013 से 2024 तक मुनीम रह चुका है और वह जानता था कि घर में कौन कौन होता है और किस वक्त महिला अकेली होती है। काबू किए लोगों में दो के खिलाफ पहले भी थाना खुइखेड़ा व फाजिल्का में मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed