फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First woman loco train driver died during delivery

हरियाणा की पहली महिला लोको पायलट की डिलीवरी के बाद मौत, CMO ने बैठाई जांच

Wed, 03 Jan 2018 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Wed, 03 Jan 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
First woman loco train driver died during delivery
हरियाणा की पहली महिला लोको पायलट की डिलीवरी के बाद मौत - फोटो : File Photo
हरियाणा की पहली महिला लोको पायलट रजनी बाली की सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे बेटी को जन्म देने के बाद तबीयत खराब होने से मौत हो गई। रजनी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि परिजनों के कहने के बावजूद अस्पताल स्टाफ ने सिजेरियन डिलीवरी नहीं कराई। मामला स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के संज्ञान में आते ही उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। नवजात बच्ची को अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अंबाला में असिस्टेंट रेलवे लोको पायलट के पद पर तैनात रजनी बाली (32) को 29 दिसंबर को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया था। रजनी के पति शिव शक्ति का कहना है कि रेलवे अस्पताल ने सिजेरियन डिलीवरी की सलाह दी थी।
विज्ञापन


यह बात सिविल अस्पताल के स्टाफ को बताई भी लेकिन उन्होंने नार्मल डिलीवरी पर जोर दिया। एक जनवरी की रात रजनी को प्रसव पीड़ा हुई जो असहनीय हो गई। शिव शक्ति ने बताया कि डॉक्टर और वार्ड के स्टाफ ने उनकी पत्नी के इलाज में पूरा सहयोग किया। रजनी को बचाने के लिए जी जान लगा दी, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उन्होंने किसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत देने से इनकार कर दिया। रजनी की एक साढ़े आठ साल की बेटी और है, जो मां की मौत से परेशान है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्सीजन सिलिंडर लेकर दौड़ा पति

First woman loco train driver died during delivery
हरियाणा की पहली महिला लोको पायलट की डिलीवरी के बाद मौत - फोटो : File Photo
आक्सीजन सिलिंडर लेकर दौड़ा पति
महिला लोको पायलट के पति शिव शक्ति ने बताया कि डिलीवरी के बाद बिगड़ी हालत में उनकी पत्नी रजनी को स्ट्रेचर पर इमरजेंसी वार्ड में ले जाया जा रहा था तो स्ट्रेचर और आक्सीजन सिलिंडर संभालने के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं था। बार-बार उसकी नाक में डाला गया आक्सीजन पाइप बाहर निकल रहा था, जिसे पकड़ने वाला कोई नहीं था। इस हाल में उसने खुद स्टाफ की मदद की। 

सीएमओ ने बैठाई जांच
सिविल अस्पताल प्रबंधन ने रजनी की मौत की जांच शुरू कर दी है। सीएमओ डा. विनोद गुप्ता ने बताया कि डिलीवरी के दौरान महिला को कुछ कंप्लीकेशंस हो गई थीं, जिन्हें डाक्टरों ने संभालने का प्रयास किया, लेकिन दुख है महिला को बचाया नहीं जा सका। 

ट्रेनिंग में टॉप किया था रजनी ने
अंबाला सिटी स्थित कल्पना चावला पालीटेक्निक से डिप्लोमा करने के बाद रजनी बाली ने वर्ष 2013 में महिला दिवस के दिन लोको पायलट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसी के साथ वह हरियाणा की पहली महिला लोको पायलट बनी थीं। रजनी के पिता कमल कुमार भी लोको पायलट थे। रजनी पहली बार चंडीगढ़ से अंबाला कैंट तक पैसेंजर ट्रेन लेकर आई थीं। इस समय वह मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी थीं।

डिलीवरी के दौरान महिला लोको पायलट की मौत दुखद है। इस बारे में अधिकारियों से बातचीत की है। मामले में जांच कराई जाएगी। आखिर महिला की मौत की असल वजह क्या है यह पता चलना जरूरी है। 
- अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed